लाइव न्यूज़ :

बंगाल के राज्यपाल दिल्ली का दौरा करेंगे

By भाषा | Updated: June 15, 2021 16:22 IST

Open in App

कोलकाता, 15 जून पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की कथित तौर पर खराब होती स्थिति को लेकर भाजपा विधायकों द्वारा शिकायत किए जाने के एक दिन बाद के राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ मंगलवार को चार दिन के दिल्ली दौरे पर जाएंगे।

राज्यपाल ने ट्वीट किया कि वह मंगलवार देर शाम राष्ट्रीय राजधानी जाएंगे और 18 जून को कोलकाता लौटेंगे।

उन्होंने अपने दौरे के उद्देश्य का उल्लेख नहीं किया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेन्दु अधिकारी के नेतृत्व में कई भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल से मुलाकत की थी और उनसे प्रदेश में कानून व्यवस्था की कथित तौर पर चरमराती स्थिति तथा राज्य पुलिस के ‘‘पक्षपाती रवैये’’ को लेकर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था।

धनखड़ ने इसके बाद ट्वीट किया था कि अधिकारी ने उनसे मुलाकात की और राज्य में कानून व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को लेकर ज्ञापन सौंपा।

राज्यपाल ने कहा था, ‘‘50 से अधिक विधायकों ने कानून व्यवस्था के चरमराने और पुलिस के पक्षपाती रवैये की शिकायत की तथा हस्तक्षेप का आग्रह किया क्योंकि स्थिति बिगड़ रही है। विधायकों और नेता विपक्ष शुभेन्दु को शिकायतों को देखने का आश्वासन दिया।’’

अधिकारी ने दावा किया कि बंगाल में गत दो मई को विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से राजनीतिक हिंसा जारी है।

चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने प्रचंड जीत दर्ज की है।

धनखड़ ने जुलाई 2019 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में प्रभार संभाला था और तभी से उनके तथा तृणमूल कांग्रेस सरकार के बीच संबंध तल्ख रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो