लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने राज्यपाल को काली पूजा के लिए किया आमंत्रित, जगदीप धनखड़ बोले- बेसब्री से इंतजार

By भाषा | Updated: October 26, 2019 16:01 IST

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पत्रकारों को बताया, 'उनका (ममता बनर्जी) आमंत्रण मिलने से हमलोग बहुत खुश हैं और उत्सुकता से पूजा में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं। आशा है मुझे यहां किसी और सवाल का जवाब देने की आवश्यकता नहीं है।' 

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल धनखड़ ने कहा- ममता बनर्जी ने काली पूजा में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया हैउनका आमंत्रण मिलने से हमलोग बहुत खुश हैं और उत्सुक हैं: राज्यपाल जगदीप धनखड़

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें और उनकी पत्नी को अपने कोलकाता स्थित आवास पर काली पूजा में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया है और सामारोह में शामिल होने का उन्हें बेसब्री से इंतजार है।

धनखड़ ने उत्तर 24 परगना जिले में बारासात में काली पूजा के एक पंडाल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि 1978 से मुख्यमंत्री के कालीघाट स्थित आवास पर हर साल पूजा का आयोजन होता आया है और इसके लिये आमंत्रण मिलने से वह बहुत अभिभूत हैं।

उन्होंने कहा, 'मैंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर बताया है कि मैं और मेरी पत्नी भाई दूज के अवसर पर उनके घर आना चाहते हैं। उत्तर बंगाल की अपनी यात्रा से लौटकर मुख्यमंत्री ने वापस पत्र लिखा और मुझे और मेरी पत्नी को उनके घर पर होने वाली काली पूजा में सम्मिलित होने के लिये आमंत्रित किया।' 

धनखड़ ने पत्रकारों को बताया, 'उनका आमंत्रण मिलने से हमलोग बहुत खुश हैं और उत्सुकता से पूजा में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं। आशा है मुझे यहां किसी और सवाल का जवाब देने की आवश्यकता नहीं है।' 

दिलचस्प है कि बारासात क्लब के मुख्य संरक्षक और टीएमसी नेता धनखड़ को आमंत्रित किये जाने की बात कहकर अपने पद से हट गये जिससे शुक्रवार को विवाद पनप गया। तृणमूल संचालित बारासात नगर निगम के अध्यक्ष सुनील मुखर्जी ने कहा कि 'राज्यपाल राज्य सरकार को लेकर पक्षपाती हैं' इसलिए क्लब के इस कदम से वह खुश नहीं हैं।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी