लाइव न्यूज़ :

बंगाल सरकार विद्यार्थियों का टीकाकरण कराए, संस्थान खोले : यादवपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ

By भाषा | Updated: September 6, 2021 17:33 IST

Open in App

कोलकाता, छह सितंबर यादवपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेयूटीए) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के शिक्षामंत्री ब्रत्या बसु को पत्र लिखकर विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं टीकाकरण (कोविड-19 से बचाव हेतु) कराने के लिए तत्काल कदम उठाने और संस्थान दोबारा खोलने की मांग की।

शिक्षक संघ ने बसु को लिखे पत्र में कहा कि पहले चरण में टीकाकरण करने के बाद अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को अलग बैच में ऑफलाइन कक्षा की अनुमति दी जा सकती है। पत्र में शोध गतिविधियों को भी विश्वविद्यालय में दोबारा शुरू करने की अनुमति देने का अनुरोध किया गया है।

जेयूटीए के महासचिव पार्थ प्रतिम रॉय ने कहा,‘‘ परिसर को दोबारा खोलने की तैयारियों के तहत हम तत्काल शोधार्थियों और अन्य विद्यार्थियों को कोविड-19 टीके की खुराक देने के लिए कदम उठाने की मांग करते हैं।’’

शिक्षक संघ ने विद्यार्थियों के लिए परिसर में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की अनुमति देने की मांग की जो कोविड-19 की वजह से गत 18 महीने से बंद है। इसके साथ ही उन्होंने उन विद्यार्थियों के लिए परिसर में ही टीकाकरण की व्यवस्था करने की मांग की जिन्हें टीके की खुराक नहीं मिली है।

रॉय ने कहा कि परिसर में पढ़ाई का विकल्प ऑनलाइन कक्षाएं नहीं हो सकती है और प्रयोगशाला आधारित विषयों को डिजिटल माध्यम से नहीं पढ़ाया जा सकता है।

बसु को लिखे पत्र में जेयूटीए ने कहा, ‘‘आपको शायद जानकारी होगी है कि हमारे विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं में उपकरण लंबे समय से बंद पड़े हैं। कई अब ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। अगर इन महंगे उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया गया, तो लाखों रुपये की हानि होगी, जो जनता के पैसे का अपव्यय होगा।’’

इस बीच, यादवपुर विश्वविद्यालय में छात्र संगठन एसएफआई और अन्य संघों से जुड़ों विद्यार्थियों ने सोमवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन किया और संस्थान को खोलने की मांग की।

वहीं, प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय छात्रसंघ ने भी अधिकारियों को ज्ञापन सौंप परिसर में ही मुफ्त टीकाकरण कराने की मांग की है। छात्रसंघ अध्यक्ष मिमासा घोराइ्र ने कहा कि प्रशासन को समिति बनाकर परिसर में गतिविधियां शुरू करने के लिए चर्चा करनी चाहिए और फैसला लेना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारत अधिक खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?