लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 26, 2026 10:29 IST

Bengal Elections: पश्चिम बंगाल की कोई ऐसी योजना नहीं है, जिसमें कट न लिया जाता हो। आम जनता के लिए जो योजनाएं हैं, उनमें भी दीदी के लोग कट वसूलते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBengal Elections: ये सब भाजपा की सरकार में ही मिलेगा।Bengal Elections: रोजी-रोटी कमाने का मौका, पक्का मकान, आयुष्मान भारत का सुरक्षा कवच।Bengal Elections: माताओं-बहनों को सम्मान भाजपा की सरकार में ही मिलेगा।

नई दिल्लीः भाजपा ने तीसरी उम्मीदवार सूची जारी की है। बिप्लब मंडल हावड़ा मध्य प्रदेश से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट है। भाजपा ने बुधवार को आगामी पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की । इस सूची में आरजी कर की पीड़िता की मां का नाम भी शामिल है, जिन्हें पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है।

अगस्त 2024 में कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बेटी के साथ हुए बलात्कार और हत्या की जांच की सबसे मुखर आलोचकों में से एक के रूप में उभरी उम्मीदवार ने हाल ही में दावा किया था कि वह और उनके पति भाजपा में शामिल हो गए हैं।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 4 मई को भाजपा की सरकार बनने जा रही है। मैंने कुछ दिन पहले कहा था कि हमने एक होली मनाई है, और 4 मई को फिर भगवा होली मनाएंगे। हम पश्चिम बंगाल की जनता को सुरक्षित पश्चिम बंगाल देंगे। 

पश्चिम बंगाल की जनता को मालूम है कि अगर शांति आएगी, तो भाजपा के माध्यम से ही आएगी। माताओं-बहनों को सम्मान भाजपा की सरकार में ही मिलेगा। रोजी-रोटी कमाने का मौका, पक्का मकान, आयुष्मान भारत का सुरक्षा कवच... ये सब भाजपा की सरकार में ही मिलेगा।

प. बंगाल की मतदाता सूची से 79 लाख 'फर्जी' नाम हटाए गए; भाजपा 177 से अधिक सीट जीतेगी: शुभेंदु

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को दावा किया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान राज्य की मतदाता सूची से लगभग 79 लाख "फर्जी" नाम हटा दिए गए हैं और इस बात पर जोर दिया कि इससे भाजपा को अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में 177 से अधिक सीट हासिल करने में मदद मिलेगी।

शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मेदिनीपुर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सत्ता में बने रहने के लिए हमेशा फर्जी मतदाताओं पर निर्भर रही है और जारी पुनरीक्षण प्रक्रिया ऐसे नामों को हटाने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा को चुनाव जीतने में मदद मिलेगी।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि पश्चिम बंगाल की कोई ऐसी योजना नहीं है, जिसमें कट न लिया जाता हो। आम जनता के लिए जो योजनाएं हैं, उनमें भी दीदी के लोग कट वसूलते हैं। हमें पश्चिम बंगाल की जनता को इससे उबारना है। इसलिए आइए संकल्प करें कि आज देश के कई राज्यों में डबल इंजन की सरकार चल रही है, वैसे ही पश्चिम बंगाल में भी डबल इंजन की सरकार लाएंगे।

जिसमें विकास भी होगा, विश्वास भी होगा और एक-एक व्यक्ति को साथ लेकर चलेंगे। जो भरोसा देश की जनता ने हमारे नेतृत्व पर किया है, पश्चिम बंगाल की जनता भी वही भरोसा हम पर कर रही है। पिछले कई वर्षों से लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की आवाज को बुलंद किया है और प्रदेश की जनता के लिए लड़ाई लड़ी है।

पश्चिम बंगाल की जनता को मालूम है कि अगर शांति आएगी तो भाजपा के माध्यम से आएगी। माताओं-बहनों को सम्मान भाजपा की सरकार में मिलेगा। रोजी-रोटी कमाने का मौका, पक्का मकान, आयुष्मान भारत का सुरक्षा कवच... ये सब भाजपा की सरकार में ही मिलेगा। ये चुनाव टीएमसी के भय से बाहर निकलने का चुनाव है।

जनता टीएमसी के भय से बाहर आना चाहती है। टीएमसी के गुंडे और उसके तथाकथित कार्यकर्ता और उनकी वसूली की सरकार से पश्चिम बंगाल की जनता मुक्ति चाहती है। और प्रदेश की जनता को मालूम है कि भय के वातावरण से बाहर आने का भरोसा सिर्फ भाजपा दे सकती है।

पश्चिम बंगाल में 4 मई को भाजपा की सरकार बनने जा रही है। मैंने कुछ दिन पहले कहा था कि हमने एक होली मनाई है, और 4 मई को भगवा होली मनाएंगे। और पश्चिम बंगाल की जनता को सुरक्षित पश्चिम बंगाल देंगे। बदलता भारत, बेहतर हेल्थकेयर!

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावBJPकोलकाताटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO