लाइव न्यूज़ :

बंगाल: भाजपा ने दल बदलने वाले विधायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

By भाषा | Updated: September 2, 2021 01:00 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने इस सप्ताह की शुरुआत में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए अपने दो विधायकों को बुधवार को धमकी दी कि यदि उन्होंने सात दिन में विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया कि तो वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने जोर देकर कहा कि पार्टी के विधायक एकजुट हैं। बागदा से भाजपा विधायक विश्वजीत दास मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये जबकि विधायक तन्मय घोष सोमवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘213 सीटें जीतने के बावजूद, तृणमूल विपक्षी विधायकों को अपने दल में लाने की कोशिश कर रही है। हाल में, दो विधायक सत्ताधारी दल में शामिल हो गए। दोनों विधायकों ने पिछले चार महीनों से भाजपा के साथ कोई संपर्क नहीं रखा और पार्टी के सभी कार्यक्रमों और बैठकों से अनुपस्थित रहे। अब वे अपने फायदे के लिए तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि तृणमूल ने दलबदल विरोधी कानून का उल्लंघन किया है क्योंकि विधानसभा में सत्ताधारी दल के नेता पार्थ चटर्जी ने खुद दास को शामिल किया था। उन्होंने कहा, ‘‘हमने दोनों विधायकों को पत्र भेजा है और उनसे अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। अन्यथा, हम कानून के अनुसार कार्रवाई करेंगे। तृणमूल को हमें पहले के विपक्षी दलों की तरह समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। यह भाजपा है और हम उनके सामने नहीं झुकेंगे।’’ अधिकारी के अलावा, भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख दिलीप घोष, पार्टी प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य और दक्षिण बंगाल के उसके विधायक यहां संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित थे।इस बीच, भाजपा के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने कहा कि एक या दो लोगों के पार्टी छोड़ने से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव से पहले कुछ लोग हमारे साथ आए थे, और अब वे वापस तृणमूल में जा रहे हैं। इन नेताओं में सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ लड़ने की हिम्मत नहीं है। दल बदलने वाले निर्वाचित नेताओं के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः 35 सदस्यीय समिति की घोषणा, दिलीप घोष बाहर, सौमित्र खान बने महासचिव, लॉकेट चटर्जी और ज्योतिर्मय सिंह महतो की वापसी

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः दिलीप घोष के साथ बंद दरवाजे में बातचीत?, मिशन बंगाल पर अमित शाह, सांसद, विधायक, नगर निकाय पार्षद से मिले

भारतभाजपा नेता दिलीप घोष के सौतेले बेटे श्रींजय मजूमदार कोलकाता के न्यू टाउन फ्लैट में मृत पाए गए

भारतपश्चिम बंगाल भाजपाः विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका देंगे दिलीप घोष?, दीघा जगन्नाथ मंदिर में सीएम ममता से मुलाकात

ज़रा हटकेDilip Ghosh Marriage Latest Update: रिंकू मजूमदार से शादी करेंगे 61 साल के भाजपा नेता दिलीप घोष?, कहा- मां की इच्छा को पूरा कर रहा, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos