लाइव न्यूज़ :

EVM बनाने वाली कंपनी के सीएमडी ने कहा- मशीन से ‘छेड़छाड़ संभव नहीं’

By भाषा | Updated: June 2, 2019 06:35 IST

हाल में संपन्न लोकसभा चुनावों में ईवीएम से छेड़छाड़ के विपक्षी पार्टियों के आरोपों पर वोटिंग मशीनों का बचाव करते हुए बीईएल के सीएमडी एसवी गौतम ने यहां पत्रकारों से कहा कि राजनीतिक दलों ने चुनावों से पहले जो ‘‘तूफान’’ खड़ा किया था वह धराशायी हो गया है।

Open in App

नवरत्न कंपनियों में शामिल और रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने शनिवार को कहा कि उसके द्वारा बनाई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में छेड़छाड़ संभव नहीं है और लोकसभा चुनावों में ईवीएम और वीवीपैट के बीच ‘‘मिलान में विसंगति’’ का कोई भी मामला सामने नहीं आया।

हाल में संपन्न लोकसभा चुनावों में ईवीएम से छेड़छाड़ के विपक्षी पार्टियों के आरोपों पर वोटिंग मशीनों का बचाव करते हुए बीईएल के सीएमडी एसवी गौतम ने यहां पत्रकारों से कहा कि राजनीतिक दलों ने चुनावों से पहले जो ‘‘तूफान’’ खड़ा किया था वह धराशायी हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें ईवीएम और वीवीपैट के बीच मिलान ना होने का एक भी मामला नहीं मिला इसलिए यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि बीईएल द्वारा निर्मित ईवीएम से छेड़छाड़ संभव नहीं है और इन ईवीएम के साथ कोई गड़बड़ी नहीं की जा सकती।’’

उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र केवल ईवीएम का इस्तेमाल कर ही बनाए रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वोटिंग और वीवीपैट मशीनें यह सुनिश्चित करती है कि कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। गौतम ने कहा, ‘‘अगर किसी उम्मीदवार की कोई आशंका है तो वह चुनाव के बाद 45 दिन के भीतर अदालत जाने के लिए स्वतंत्र है...यह विकल्प उम्मीदवार के लिए मौजूद है।’’ कंपनी ने कहा कि इस बार 542 निर्वाचन क्षेत्रों में से करीब 400 में ईवीएम की आपूर्ति बीईएल ने की थी। बाकी क्षेत्रों में ईवीएम की आपूर्ति ईसीआईएल ने की थी।

गौतम ने कहा कि कंपनी को ईवीएम के निर्वाचन आयोग के ऑर्डर से 2,600 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। आयोग की ओर से कोई लंबित ऑर्डर नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि हम मौजूदा वर्ष के दौरान अलग-अलग चुनावों के लिए राज्य सरकार से ऑर्डर की उम्मीद कर रहे हैं तथा ये संभवत: 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के नहीं होंगे।’’

लंबी दूरी की जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल (एलआरएसएएम) पर एक सवाल का जवाब देते हुए गौतम ने कहा कि कंपनी के पास अभी एलआरएसएएम के लिए 11 जहाजों का ऑर्डर है और मार्च 2020 तक जहाजों की पहली खेप भेजने की योजना है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?