लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh : मतगणना से पहले भगवान की शरण में MP के दिग्गज, कांग्रेस-बीजेपी के नेताओं ने लगाई जीत अर्जी

By आकाश सेन | Updated: November 27, 2023 17:56 IST

भोपाल: मध्य प्रदेश में नई सरकार के गठन में अब कुछ दिन शेष हैं। 3 दिसंबर को मतगणना के साथ जनता का जनादेश आने वाला है । इससे पहले मध्यप्रदेश के दोनों प्रमुख सियासी दल कांग्रेस-बीजेपी के दिग्गज भगवान की शरण में पहुंचकर जीत की अर्जी लगा रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी प्रत्याशी डॉ नरोत्तम मिश्रा, कैलाश विजयवर्गीय, कांग्रेस प्रत्याशी कमलनाथ ने अलग-अलग मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देमतगणना के पहले भगवान की शरण में दिग्गज ।बीजेपी और कांग्रेस नेताओं ने भगवान के किए दर्शन।जनादेश के पहले नेताओं ने भगवान से लिया जीत का आशीर्वाद ।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होनी हैं। जनता का जनादेश ईवीएम में कैद है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने भगवान की शरण ले ली हैं। यही कारण है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान से लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ और अन्य नेता लगातार भगवान के दर पहुंचकर जीत का आशिर्वाद मांग रहे है । 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही उज्जैन के महाकाल के दर पहुंचकर मत्था टेक चुके है । तो वही पूर्व सीएम व छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलनाथ ने तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। कमलनाथ के अलावा कांग्रेस के नेता अजय सिंह और प्रदेश में मंत्री राजेंद्र शुक्ल भी तिरुपति बालाजी की शरण ले चुके हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव व बीजेपी प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय भी नलखेड़ा में मां बगलामुखी की पूजा की। उनके साथ-साथ मंत्री कमल पटेल ने भी यहां अनुष्ठान कराया था। इसी तरह प्रदेश के  गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भी दतिया में मां बगलामुखी के चरण में पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना के साथ हवन भी  किया।

मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने उज्जैन में बाबा महाकाल की शरण ली। साथ ही बीजेपी प्रत्याशी अनिल जैन ने वृंदावन में दर्शन किए। इंदौर-1 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला अमृतसर में दरबार साहिब की शरण में पहुंचे। जहां उन्होंने नासिक पहुंचकर त्रंबकेश्वर महादेव का अभिषेक किया। कुल मिलाकर जनता के बाद अब भगवान की शरण में पहुंचे नेताओं की एक ही प्रार्थना है कि जनता की आशिर्वाद उन्हें मिले।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानNarottam Mishraकमलनाथकांग्रेसAjay SinghBJPCongressMadhya Pradesh Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?