लाइव न्यूज़ :

इनकम टैक्स की कथित रेड पर BBC ने दी प्रतिक्रिया, कहा- हम उम्मीद करते हैं...

By रुस्तम राणा | Updated: February 14, 2023 17:01 IST

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर BBC ने ट्विटर पर कहा कि "आयकर अधिकारी इस समय नई दिल्ली और मुंबई में बीबीसी कार्यालयों में हैं और हम पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देआयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर BBC ने ट्वीट कर बताया, हम पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैंट्विटर पर बीबीसी ने आगे लिखा, हमें उम्मीद है कि यह स्थिति जल्द से जल्द सुलझ जाएगीदिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में आयकर विभाग सर्वेक्षण अभियान चला रहा है

नई दिल्ली: आयकर विभाग की कथित रेड पर बीबीसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीबीसी न्यूज ने मंगलवार को कहा कि वह आयकर विभाग के साथ पूरा सहयोग कर रहा है। बता दें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट बीबीसी के मुंबई और दिल्ली ऑफिस पर सर्वे कर रहा है।

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर ने ट्विटर पर कहा कि "आयकर अधिकारी इस समय नई दिल्ली और मुंबई में बीबीसी कार्यालयों में हैं और हम पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं।"

बीबीसी ने आगे लिखा, "हमें उम्मीद है कि यह स्थिति जल्द से जल्द सुलझ जाएगी।" आयकर विभाग कथित कर चोरी की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में एक सर्वेक्षण अभियान चला रहा है। 

उधर, आयकर विभाग की इस कार्रवाई को लेकर सियासी पारा भी गरम है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल इस कार्रवाई की आलोचना कर रही हैं तो भाजपा ने बीबीसी को दुनिया का सबसे भ्रष्ट और बकवास कॉर्पोरेशन करार दिया है। 

कांग्रेस ने ब्रिटिश ब्रॉडकॉस्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दफ्तरों पर आयकर विभाग के ‘सर्वे ऑपरेशन’ को लेकर मंगलवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि।’’ 

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह आरोप भी लगाया कि मोदी सरकार में प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार में समय-समय पर प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला होते रहा है। यह सब आलोचनात्मक आवाजों को दबाने के लिए किया गया है। यदि संस्थाओं का उपयोग विपक्ष और मीडिया को दबाने के लिए होगा, तो कोई भी लोकतंत्र नहीं बच सकता।’’

बता दें कि साल 2002 के गुजरात दंगों पर ब्रिटिश प्रसारक द्वारा दो-भाग के वृत्तचित्र का प्रसारण किये जाने के कुछ सप्ताह बाद यह औचक कार्रवाई हुई है। 

टॅग्स :BBCआयकर विभागincome tax department
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: सैलरी क्लास के 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, इन 10 अलाउंस पर अब देना होगा ज्यादा टैक्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?