लाइव न्यूज़ :

Basohli Assembly seat Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने खाता खोला?, 16034 वोट से जीते भाजपा के दर्शन कुमार, बसोहली सीट पर कांग्रेस के लाल सिंह को हराया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 8, 2024 12:40 IST

Basohli Assembly seat Election Result 2024: निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का पहला परिणाम घोषित किया है। कठुआ जिले की बसोहली सीट से भारतीय जनता पार्टी के दर्शन कुमार ने कांग्रेस के चौधरी लाल सिंह को हराया।

Open in App
ठळक मुद्देBasohli Assembly seat Election Result 2024: दर्शन कुमार को 31874 मत मिले। Basohli Assembly seat Election Result 2024: चौधरी लाल सिंह को 15840 वोट मिले।Basohli Assembly seat Election Result 2024: बहुजन समाज पार्टी के पंकज कुमार को 421 वोट मिले।

Basohli Assembly seat Election Result 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम आना शुरू हो गया। बसोहली विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मारकर खाता खोल लिया। 2024 चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार भाजपा के दर्शन कुमार ने कांग्रेस के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी लाल सिंह को 16034 वोटों से हराया। दर्शन कुमार को 31874 मत मिले। चौधरी लाल सिंह को 15840 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी के पंकज कुमार को 421 वोट मिले। भाजपा जम्मू-कश्मीर में 27 सीट पर आगे है।

जम्मू एवं कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी योगिंदर सिंह को 368 मत मिले। चिनैनी सीट पर जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (इंडिया) के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह भाजपा उम्मीदवार एवं अपने चचेरे भाई बलवंत सिंह मनकोटिया से 8,863 मतों से पीछे हैं। नोटा को 246 लोगों ने वोट दिया। 

जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के सरकार बनाने की संभावना है। मंगलवार को रुझानों में गठबंधन ने 90 में से 51 सीट पर बढ़त बना ली है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 26 सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) पांच सीट पर आगे है जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने सात सीटों पर बढ़त बनायी हुयी है। रुझानों के अनुसार, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) 41 सीट पर आगे है जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस 10 सीट पर आगे है।

रुझानों में नेकां के उसके प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने पर पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर में जनादेश के साथ कोई ‘‘छेड़छाड़’’ नहीं होनी चाहिए। अब्दुल्ला ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘पारदर्शिता होनी चाहिए। जो भी हो, पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। जनादेश के साथ कोई धोखेबाजी नहीं होनी चाहिए।

अगर जनादेश भाजपा के खिलाफ है, तो भाजपा को कोई जुगाड़ या अन्य कोई चाल नहीं चलनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजभवन और केंद्र को लोगों के फैसले को उसी तरह स्वीकार करना चाहिए जिस तरह हमने संसदीय चुनावों में किया।’’ प्रदेश में अपनी-अपनी सीट पर बढ़त बनाने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में उमर अब्दुल्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव गुलाम अहमद मीर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता एम वाई तारिगामी और भाजपा के पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा और देवेन्द्र सिंह राणा शामिल हैं।

भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख रविंदर रैना नौशेरा विधानसभा सीट पर पीछे हैं जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार तारा चंद, छम्ब सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे हैं। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विकार रसूल वानी भी बनिहाल से पीछे हैं। पूर्व सांसद और कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी लाल सिंह बसोहली सीट पर भाजपा के दर्शन कुमार से पीछे हैं।

जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (इंडिया) के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह, चिनैनी सीट पर भाजपा प्रत्याशी एवं अपने रिश्तेदार बलवंत सिंह मनकोटिया से 15,178 मतों के अंतर से पीछे हैं। भाजपा प्रत्याशी शगुन परिहार किश्तवाड़ सीट पर अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं नेकां प्रत्याशी सज्जाद किचलू से आगे हैं। 90 सीटों के लिए तीन चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 28 केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू हुई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024BJPकांग्रेसचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ