लाइव न्यूज़ :

बरोदा उपचुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा के योगेश्वर दत्त को हराया

By भाषा | Updated: November 10, 2020 20:40 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 नवम्बर हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार इंदु राज नरवाल ने मंगलवार को जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर दत्त को 10,566 मतों के अंतर से पराजित किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विपक्षी कांग्रेस ने बरोदा सीट को बरकरार रखा।

यह दूसरी बार है जब ओलंपियन पहलवान दत्त को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा है।

कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णा हुड्डा ने 2019 के विधानसभा चुनाव में दत्त को लगभग 4,800 मतों से हराया था।

हुड्डा के निधन के कारण बरोदा विधानसभा सीट अप्रैल में रिक्त हो गई थी। हुड्डा ने तीन बार 2009, 2014 और 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।

अधिकारियों के अनुसार नरवाल को 60,636 मत प्राप्त हुए जबकि दत्त को 50,070 वोट मिले।

इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) के उम्मीदवार जोगिन्दर सिंह मलिक को 5,003 जबकि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के उम्मीदवार राज कुमार सैनी को 5,601 मत मिले।

चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार 468 मतदाताओं ने उपचुनाव में नोटा का विकल्प चुना।

आंकड़े के अनुसार इस उपचुनाव में कांग्रेस का मत प्रतिशत 49.28 जबकि सत्तारूढ़ भाजपा का 40.70 प्रतिशत और आईएनएलडी का 4.07 प्रतिशत रहा।

दत्त ने जनता के फैसले को स्वीकार किया और उनका समर्थन करने वालों को धन्यवाद दिया। उन्होंने जीत के लिए नरवाल को बधाई भी दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं बरोदा निर्वाचन क्षेत्र के फैसले को स्वीकार करता हूं।’’

हरियाणा कांग्रेस प्रमुख कुमारी सैलजा ने कहा कि बरोदा के लोगों ने ‘‘किसान विरोधी’’ और ‘‘श्रमिक विरोधी ताकतों’’ को ‘‘करारा जवाब’’ दिया है।

सैलजा ने ट्वीट किया, ‘‘इंदु राज नरवाल की जीत किसानों और श्रमिकों की जीत है। मैं बरोदा के निवासियों को विश्वास दिलाती हूं कि कांग्रेस उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो