लाइव न्यूज़ :

बजरा, टगबोट डूबने की घटना: 52 शव परिजनों को सौंपे गए, 27 शवों की पहचान की जानी अभी बाकी

By भाषा | Updated: May 27, 2021 07:59 IST

Open in App
ठळक मुद्देचक्रवात ताउते के दौरान मुंबई तट पर बजरा पी305 और खींचने वाली नौका वरप्रदा डूब गया थाचालक दल के 52 सदस्यों के शव उनके परिजनों को सौंपे 27 शवों की पहचान की जानी अभी बाकी है

मुंबई: मुंबई पुलिस ने चक्रवात ताउते के दौरान मुंबई तट पर बजरा पी305 और खींचने वाली नौका वरप्रदा के डूबने से जान गंवाने वाले चालक दल के 52 सदस्यों के शव उनके परिजनों को सौंपे हैं, जबकि 27 शवों की पहचान की जानी अभी बाकी है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नौसेना ने मंगलवार शाम को पड़ोसी रायगढ़ जिले में अलीबाग तट के पास आठ और शव बरामद किए, जिन्हें मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इससे पहले, नौसेना ने 71 मृतकों के शव शहर की पुलिस को सौंपे थे, जिसने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। नौसेना और तटरक्षक बल ने दोनों जहाजों के चालक दल के 188 सदस्यों को बचाया।

अधिकारी ने कहा कि कुल 79 शवों में से 52 की पहचान की गई और पुलिस ने उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया, जबकि 27 शवों की पहचान की जानी बाकी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस डीएनए मिलान के जरिए शवों की पहचान के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं की मदद ले रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :मुंबईचक्रवाती तूफानतौकते साइक्‍लोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल