शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय के पुत्र समेत दो की सड़क दुर्घटना में मौत, मुख्यमंत्री योगी ने व्यक्त किया शोक

By भाषा | Published: June 26, 2019 01:47 PM2019-06-26T13:47:39+5:302019-06-26T13:47:39+5:30

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात हुई दुर्घटना में पाण्डेय के छोटे बेटे अंकुर (24) और उसके साथी मुन्ना गिरी (26) की मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि अंकुर घर से गोरखपुर एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

Bareilly: Uttarakhand Minister Arvind Pandey's son Ankur Pandey died after the car he was travelling in, collided with a truck on NH 24 near Faridpur at around 3 am today. | शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय के पुत्र समेत दो की सड़क दुर्घटना में मौत, मुख्यमंत्री योगी ने व्यक्त किया शोक

दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

Highlightsफरीदपुर कस्बे से पहले फ्यूचर कॉलेज के पास उनकी कार की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई।मुख्यमंत्री योगी ने उत्तराखण्ड राज्य के शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय के पुत्र अंकुर पाण्डेय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उत्तराखंड सरकार में शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय के पुत्र और उसके साथी की फरीदपुर के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाण्डेय के पुत्र की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात हुई दुर्घटना में पाण्डेय के छोटे बेटे अंकुर (24) और उसके साथी मुन्ना गिरी (26) की मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि अंकुर घर से गोरखपुर एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।


फरीदपुर कस्बे से पहले फ्यूचर कॉलेज के पास उनकी कार की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। एसएसपी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में मंत्री के बेटे अंकुर और उनके साथी मुन्ना की मौत हो गई जबकि एक साथी ज्ञानेंद्र बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि ज्ञानेन्द्र की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इस बीच लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने उत्तराखण्ड राज्य के शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय के पुत्र अंकुर पाण्डेय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है । 

Web Title: Bareilly: Uttarakhand Minister Arvind Pandey's son Ankur Pandey died after the car he was travelling in, collided with a truck on NH 24 near Faridpur at around 3 am today.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे