लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता बारी की हत्या करने वाले लश्कर कमांडर को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

By भाषा | Updated: August 19, 2020 05:30 IST

लश्कर ए तैयबा के इस विदेशी आतंकवादी एवं कमांडर की पहचान उस्मान के रूप में की गई है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर जिले के क्रीरी इलाके में मुठभेड़ में सोमवार को घायल हुए सेना के दो जवान भी शहीद हो गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलश्कर ए तैयबा के कमांडर को जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में एक अभियान के तहत मंगलवार को मार गिराया। सीआरपीएफ के दो जवानों और एक पुलिसकर्मी के आतंकवादियों की गोलीबारी में शहीद होने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था।

श्रीनगरः सुरक्षा बलों ने भाजपा नेता वसीम बारी की पिछले महीने हुई हत्या में संलिप्त लश्कर ए तैयबा के कमांडर को जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में एक अभियान के तहत मंगलवार को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवानों और एक पुलिसकर्मी के आतंकवादियों की गोलीबारी में शहीद होने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान में आज यह तीसरा आतंकवादी मारा गया। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लश्कर ए तैयबा के इस विदेशी आतंकवादी एवं कमांडर की पहचान उस्मान के रूप में की गई है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर जिले के क्रीरी इलाके में मुठभेड़ में सोमवार को घायल हुए सेना के दो जवान भी शहीद हो गये हैं। सुरक्षा बलों ने हमले के बाद आतंकवादियों का पीछा किया था और उनमें से दो को मार गिराया, जिनमें उत्तर कश्मीर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक शीर्ष कमांडर सज्जाद हैदर भी शामिल है। 

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य आतंकवादी को अभियान के दूसरे दिन मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर आतंकवादियों के पास से हथियार में गोलाबारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। सीआरपीएफ के एक नाका दल पर हमला होने के शीघ्र बाद लश्कर के आतंकवादियों के खिलाफ यह अभियान शुरू किया गया। इस हमले में बल के दो जवान और जम्मू कश्मीर के एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गये। 

पुलिस ने बताया कि हैदर और उस्मान, दोनों ही लश्कर के शीर्ष कमांडर थे तथा उस्मान इस साल जुलाई में भाजपा नेता बारी एवं उनके पिता की हत्या में संलिप्त था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण