लाइव न्यूज़ :

Baramati Lok Sabha seat: अजीत पवार के घर जाकर मां आशाताई से आशीर्वाद, सुले ने वोट डालने के बाद कहा-काकी से मिलने में कैसा हर्ज!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2024 16:27 IST

Baramati Lok Sabha seat: उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फड़नवीस ने सुले की अजित पवार की मां से मुलाकात को ‘‘भावनात्मक रणनीति’’ करार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसुनेत्रा पवार का यह पहला लोकसभा चुनाव है।मां आशाताई पवार से मुलाकात की।आशा काकी से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने आई थीं।

Baramati Lok Sabha seat: महाराष्ट्र के पुणे जिले की बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं सुप्रिया सुले ने वोट डालने के बाद मंगलवार को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के घर जाकर उनकी मां से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। पवार परिवार के गृह क्षेत्र बारामती से चौथी बार चुनाव लड़ रहीं सुले का मुकाबला उनके चचेरे भाई अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से है। इस सीट पर मतदान मंगलवार सुबह सात बजे से जारी है। यह पहली बार है कि प्रभावशाली पवार परिवार के दो सदस्य एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। सुनेत्रा पवार का यह पहला लोकसभा चुनाव है।

उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फड़नवीस ने सुले की अजित पवार की मां से मुलाकात को ‘‘भावनात्मक रणनीति’’ करार दिया। सुले अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद बारामती के काटेवाडी स्थित अजित पवार के आवास पर पहुंचीं और उनकी मां आशाताई पवार से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद पत्रकारों से सुले ने कहा कि वह अपनी चाची आशा काकी से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने आई थीं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) नेता ने कहा, ‘‘यह मेरी काकी का घर है और मैं यहां उनसे मिलने तथा उनका आशीर्वाद लेने आयी हूं।’’

इसी बीच, मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री फड़नवीस ने कहा कि सुले का अजीत पवार के घर जाना एक ‘‘भावनात्मक रणनीति’’ है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘आखिरकार वे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं, कोई दुश्मन नहीं। वह (सुले) उनकी (अजित पवार की) बहन हैं। देखते हैं यह भावनात्मक रणनीति कैसे काम आती है।’’ 

टॅग्स :बारामतीSupriya Suleलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव २०२४सुनेत्रा पवारअजित पवारशरद पवारSharad Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू