लाइव न्यूज़ :

लंदन: जमानत मिलने के बाद बोले विजय माल्या- बैंक नहीं बेच सकते मेरी संपत्ति, कोर्ट करेगी फैसला

By भारती द्विवेदी | Updated: July 31, 2018 16:58 IST

अपने बातचीत के दौरान माल्या ने कहा है- 'मैंने किसी भी दया याचिका के लिए आवेदन नहीं किया है। मैं अपनी देनदारियों को सुलझाने के लिए तैयार हूं।' 

Open in App

नई दिल्ली, 31 जुलाई: विजय माल्या को प्रत्यर्पण मामले में लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट्स कोर्ट द्वारा जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद कोर्ट के बाहर विजय माल्या ने मीडिया से बात की है। अपने बातचीत के दौरान माल्या ने कहा है- 'मैंने किसी भी दया याचिका के लिए आवेदन नहीं किया है। मैं अपनी देनदारियों को सुलझाने के लिए तैयार हूं।' 

विजय माल्या ने आगे कहा है कि 'कुल कीमत का फैसला लिया जाएगा। अगर कोई बैंक कंप्लेन करे तो जायदाद को उनके हवाले नही किया जा सकता है। उन्हें बेच नही जा सकता है। कोर्ट फैसला करेगा क्या सही है।'

गौरतलब है कि वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने मंगलवार को विजय माल्या को जमानत दी है। साथ ही विजय माल्या के खिलाफ प्रत्यर्पण मामले में अगली सुनवाई की तारीख भी तय की है। विजय माल्या केस में कोर्ट अब अगली सुनवाई 12 सितंबर को करेगा। सुनवाई के दौरान विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या भी कोर्ट में मौजूद थे।   

बैंकों का हजारों करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाने वाले शराब कारोबारी विजय माल्या प्रत्यर्पण मामले में अंतिम सुनवाई के लिये मंगलवार को लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में हाजिर हुए थे। न्यायाधीश एम्मा इस मामले में फैसले के लिए तारीख तय करने वाली थी।

किगफिशर एयरलाइंस के पूर्व मुखिया माल्या भारत को उनके प्रत्यर्पण के खिलाफ ब्रिटेन की अदालत में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तारी के बाद से माल्या जमानत पर हैं। इस मामले में भारतीय एजेंसियों का पक्ष रख रही क्राउन प्रॉसीक्यूशन सर्विस (सीपीएस) के प्रवक्ता ने कहा, "वरिष्ठ डिस्ट्रिक्ट न्यायाधीश (एम्मा अर्बुथनाट) कल मामले में अंतिम सुनवाई करेंगी। फैसले को आगे की तारीख के लिये सुरक्षित रखा जायेगा। 

पिछली सुनवाई (27 अप्रैल) के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को उस समय बड़ी कामयाबी मिली थी जब न्यायाधीश अर्बुथनाट ने मामले में भारतीय एजेंसियों द्वारा पेश सबूतों को स्वीकार किया था।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :विजय माल्याइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया