लाइव न्यूज़ :

Bangladesh temple: बांग्लादेश मंदिरों और देवताओं को ‘अपवित्र करने की योजनाबद्ध साजिश’?, विदेश मंत्रालय ने कहा- हम पिछले कई दिनों से देख रहे हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2024 16:47 IST

Bangladesh temple: घटनाएं बांग्लादेश में मंदिरों और देवताओं को ‘‘अपवित्र करने की एक योजनाबद्ध साजिश’’ का अनुसरण करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रतिष्ठित जेशोरेश्वरी काली मंदिर में चोरी की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।दुर्गा पूजा पंडाल पर कथित तौर पर देसी बम फेंके जाने की घटना की खबर दी है। बम शुक्रवार रात को फेंका गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है।

Bangladesh temple: भारत ने शनिवार को बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडाल पर हमले और काली मंदिर में चोरी की खबरों पर ‘‘गंभीर चिंता’’ व्यक्त करते हुए बांग्लादेश सरकार से अपने देश में हिंदुओं, अन्य सभी अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इन घटनाओं को ‘‘निंदनीय’’ बताया तथा कहा कि ये घटनाएं बांग्लादेश में मंदिरों और देवताओं को ‘‘अपवित्र करने की एक योजनाबद्ध साजिश’’ का अनुसरण करती हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमने ढाका के टाटीबाजार में पूजा मंडप पर हमले और सतखीरा में प्रतिष्ठित जेशोरेश्वरी काली मंदिर में चोरी की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।’’ बांग्लादेश के दैनिक अखबार ‘प्रथम आलो’ ने पुराने ढाका के टाटीबाजार इलाके में एक दुर्गा पूजा पंडाल पर कथित तौर पर देसी बम फेंके जाने की घटना की खबर दी है।

खबर में कहा गया है कि यह बम शुक्रवार रात को फेंका गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है। शुक्रवार को नवरात्रि का नौवां और आखिरी दिन था, जो हिंदुओं के लिए पवित्र नौ दिन हैं। इस दौरान दुर्गा पूजा भी मनाई जाती है, जिसका समापन 10वें दिन दशहरा या विजयादशमी के साथ होता है। विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में हुईं इन दो घटनाओं पर कड़ी आपत्ति जताई है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ये घटनाएं निंदनीय हैं। इनमें मंदिरों और देवी-देवताओं को अपवित्र करने और नुकसान पहुंचाने की एक योजनाबद्ध साजिश है, जिसे हम पिछले कई दिनों से देख रहे हैं।’’ इसने कहा, ‘‘हम बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों तथा उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं।’’

टॅग्स :बांग्लादेशशेख हसीनानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब