लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश के मंत्री ने पश्चिम बंगाल के विधानसभाध्यक्ष को अपने यहां आन का न्योता दिया

By भाषा | Updated: October 28, 2021 19:41 IST

Open in App

कोलकाता, 28 अक्टूबर बांग्लादेश के सूचना मंत्री एम. हसन महमूद ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बगाल विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी को अपने देश आने का न्योता दिया जो अपनी आजादी का स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है।

‘शिष्टाचार भेंट’ के तौर पर यहां विधानसभा में बनर्जी से मुलाकात करने के बाद महमूद ने कहा कि उन दोनों ने दोनों देशों के बीच चल रही आर्थिक गतिविधियों पर चर्चा की।

मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने माननीय अध्यक्ष को हमारी आजादी के स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान तथा भारत-बांग्लादेश मित्रता के तौर पर बांग्लादेश आने का न्योता दिया।’’

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सरकार का संस्कृति मंत्रालय देश में महान बंगाली फिल्म अभिनेत्री सुचित्रा सेन के पैतृक मकान के संरक्षण का कार्य कर रहा है।

अविभााजित बंगाल के पबना जिले में 1931 में जन्मीं सेन ‘देवदास’ और ‘आंधी’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 2014 में उनके निधन पर शोक प्रकट किया था।

बांग्लादेश के मंत्री मंगलवार से तीन दिन की पश्चिम बंगाल यात्रा पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी