ओडिशा विधानसभा के हंगामों की रिपोर्टिंग पर बैन, कांग्रेस-भाजपा ने की आलोचना

By भाषा | Published: February 15, 2020 06:54 AM2020-02-15T06:54:11+5:302020-02-15T06:54:11+5:30

विपक्ष के नेता प्रदीप्ता कुमार नाइक ने भी इसकी आलोचना की। भाजपा नेता नाइक ने कहा, ‘‘अधिकारियों को सत्र में उपस्थित रहने के लिए कहने के बदले विधानसभा अध्यक्ष ने मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगा दिया।

Ban on reporting of Odisha Legislative Assembly Uproar, Congress & BJP criticise | ओडिशा विधानसभा के हंगामों की रिपोर्टिंग पर बैन, कांग्रेस-भाजपा ने की आलोचना

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsओडिशा विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रो ने विधानसभा में होने वाले हंगामों की रिपोर्टिंग करने से शुक्रवार को मीडिया पर रोक लगा दी है जिसकी विपक्षी कांग्रेस और भाजपा ने कड़ी निंदा की है। गैलरी में अधिकारियों की अनुपस्थिति के बाद सदन का सत्र हंगामेदार हो गया, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया को निर्देश जारी किया।

ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रो ने विधानसभा में होने वाले हंगामों की रिपोर्टिंग करने से शुक्रवार को मीडिया पर रोक लगा दी है जिसकी विपक्षी कांग्रेस और भाजपा ने कड़ी निंदा की है।

गैलरी में अधिकारियों की अनुपस्थिति के बाद सदन का सत्र हंगामेदार हो गया, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया को निर्देश जारी किया।

सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्र ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मीडिया की आवाज को बंद किया जा रहा है।

विपक्ष के नेता प्रदीप्ता कुमार नाइक ने भी इसकी आलोचना की। भाजपा नेता नाइक ने कहा, ‘‘अधिकारियों को सत्र में उपस्थित रहने के लिए कहने के बदले विधानसभा अध्यक्ष ने मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगा दिया।

Web Title: Ban on reporting of Odisha Legislative Assembly Uproar, Congress & BJP criticise

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे