लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 31 मार्च तक बढ़ा, पिछले मार्च से ही विमानों के अंतराष्ट्रीय परिचालन पर लगी है रोक

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 27, 2021 08:12 IST

भारत ने 18 देशों के साथ एयर बबल अनुबंध किया है. इसके तहत प्रत्‍येक देश की एयरलाइंस को प्रत्‍येक सप्‍ताह एक निश्चित संख्‍या में भारत के लिए उड़ाने संचालित करने की अनुमति दी जाती है.

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय एयरलाइंस को इन 18 देशों के शहरों के लिए उड़ान भरने का अधिकार दिया गया है.इसके अलावा जरूरत पड़ने पर वंदे भारत मिशन के तहत देशवासियों को वापस लाने का कार्यक्रम भी निरंतर जारी है.

मुंबई: भारतीय विमानन नियामक डीजीसीए ने आज अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ान सेवाएं निलंबित रखने की अवधि 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दी. कोविड-19 महामारी के कारण अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन पिछले वर्ष 23 मार्च से निलंबित है.

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा, ''सक्षम प्राधिकरण ने 26 जून 2020 के परिपत्र की वैधता बढ़ा दी है.'' इसके तहत भारत से आौर भारत के लिए अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाएं 31 मार्च 2021 तक 23.59 मिनट तक निलंबित रहेगी.

हालांकि, चुनिंदा मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय अनुसूचित उड़ानों को सक्षम प्राधिकरण द्वारा मामला-दर-मामला आधार पर अनुमति दी जा सकती है. परिपत्र के अनुसार पाबंदी मालवाहक उड़ानों और डीजीसीए की मंजूरी वाले उड़ानों पर लागू नहीं होगी.

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी बंद के कारण 25 मार्च को यात्री हवाई सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था. इसके बाद घरेलू उड़ान सेवाएं 25 मई से फिर से शुरू हो गई थी.

डीजीसीए ने कहा है कि यह प्रतिबंध अंतरराष्‍ट्रीय ऑल-कार्गो ऑपरेशन और विशेष अनुमति वाली उड़ानों पर लागू नहीं होगा. भारत ने 18 देशों के साथ एयर बबल अनुबंध किया है. इसके तहत प्रत्‍येक देश की एयरलाइंस को प्रत्‍येक सप्‍ताह एक निश्चित संख्‍या में भारत के लिए उड़ाने संचालित करने की अनुमति दी जाती है.

इसी प्रकार भारतीय एयरलाइंस को इन 18 देशों के शहरों के लिए उड़ान भरने का अधिकार दिया गया है. इसके अलावा वंदे भारत मिशन के तहत देशवासियों को वापस लाने का कार्यक्रम भी निरंतर जारी है.

टॅग्स :भारतहवाई जहाज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना