लाइव न्यूज़ :

इवीएम से चुनाव बंद करो, रुझानों में गुजरात में भाजपा की प्रचंड बहुमत के बीच ट्विटर पर ट्रेंड हुआ Ban EVM, लोगों ने कही ऐसी बातें

By अनिल शर्मा | Updated: December 8, 2022 12:40 IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के ताजा रुझानों में कांग्रेस ने 38 सीटों पर बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा छू लिया है जबकि बीजेपी 26 सीटों पर आगे है। वहीं गुजरात में कुल 182 सीटों में 154 पर बीजेपी आगे चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पा कर लिया है।गुजरात में कुल 182 सीटों में 154 पर बीजेपी आगे चल रही है।

गुजरात और हिमाचल में हुए विधनासभा चुनावों की आज मतगणना हो रही है। ताजा रुझानों में जहां भाजपा प्रचंड बहुमत हालिस कर ली है, वहीं हिमाचल में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पा कर लिया है। इस बीच ट्विटर पर इवीएम को बैन करने की मुहिम चल पड़ी है। कइयों ने लोकतंत्र को बचाने के लिए इवीएम से चुनाव कराने पर प्रतिबंध की वकातल की है तो कुछ ने कहा कि  जब तक EVM बैन नही होगी तब तक ये तानाशाही सरकार जनता की आवाज नहीं सुनेंगी। 

एक यूजर ने कहा कि खुद माननीय प्रधानमंत्री जी जब बैलट पेपर से वोटिंग किए राष्ट्रपति के लिए, विधानसभा लोकसभा चुनाव में बैलट पेपर से वोटिंग करने के लिए देश की जनता वंचित क्यों ?

एक अन्य ने कहा, EVM का आविष्कार करने वाले जापान व विकसित देशों सहित 120 देशों में EVM बैन हैं। EVM से चुनाव होने के कारण देश में लोकतंत्र, संविधान खतरे में है? देश में संविधान बदलकर तानाशाही मनुवादी व्यवस्था स्थापित किया जाने का षड्यंत्र चल रहा है???

एक यूजर ने लिखा, जब तक "ईवीएम" की विदाई नहीं, तब तक "लोकतंत्र" की बहाली नहीं। 

हमें अगर आवाज उठानी है तो EVM के बहिष्कार में एकसाथ उठाएं अन्यथा आपकी आवाज़ यंत्रों वाली सरकार के कानों तक नहीं जाएगी। 

गौरतलब है कि देश की कई राजनीतिक पार्टियां गाहे-बगाहे इवीएम के बैन करने की मांग उठाती रही हैं। समाजवादी पार्टी से लेकर कांग्रेस पार्टी, राजद तक इससे चुनाव ना करने की मांग कर चुकी हैं। वहीं दुनिया के कई देशों ने भी ईवीएम यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर बैन लगा रखा है। इसमें जर्मनी, नीदरलैंड और अमेरिका जैसे देश भी शामिल हैं। साल 2006, में ईवीएम का इस्तेमाल करने वाले सबसे पुराने देशों में शामिल नीदरलैंड इस पर बैन लगा चुका है। 

रुझानों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के ताजा रुझानों में कांग्रेस ने 38 सीटों पर बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा छू लिया है जबकि बीजेपी 26 सीटों पर आगे है। वहीं गुजरात में कुल 182 सीटों में 154 पर बीजेपी आगे चल रही है। गुजरात में कांग्रेस 18 सीटों पर जबकि आम आदमी पार्टी 6 सीटों पर आगे है।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतGujarat Rajya Sabha Elections: गुजरात कांग्रेस ने चुनाव से पहले मानी हार!, राज्यसभा की तीन सीट पर भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार नहीं, जानें विधानसभा में किसके पास कितने विधायक

भारतगुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 130 करोड़ किए खर्च, जानें भाजपा और अन्य दल का हाल

भारतआप ने गुजरात संगठन में किया बदलाव, गढ़वी को बनाया अध्यक्ष, इटालिया होंगे राष्ट्रीय संयुक्त सचिव और महाराष्ट्र सह प्रभारी

भारतLook Back 2022: कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, मुलायम सिंह का निधन और नीतीश का यूटर्न...भारतीय राजनीति की 10 बड़ी घटनाएं

भारतगुजरात विधानसभा चुनावः 5 सीट जीतना और 13 फीसदी वोट ‘बैल से दूध निकालने’ जैसा, केजरीवाल ने कहा-2027 में सरकार बनाएंगे

भारत अधिक खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर