लाइव न्यूज़ :

AIMIM भाजपा की ‘‘बी टीम’’ है: महाराष्ट्र के मंत्री बालासाहेब थोराट ने वारिस पठान के बयान पर किया तंज

By भाषा | Updated: February 22, 2020 02:03 IST

आईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कथित तौर पर कर्नाटक के कलबुर्गी में सीएए विरोधी एक रैली के दौरान टिप्पणी की थी कि ‘‘15 करोड़ हैं, लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देवारिस पठान के बयान पर महाराष्ट्र के पूर्व CM देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, वारिस पठान ने जिस प्रकार का वक्तव्य दिया है हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं। थोराट ने  कहा, ‘‘एआईएमआईएम भाजपा की ‘बी टीम’ है।

महाराष्ट्र के मंत्री बालासाहेब थोराट ने शुक्रवार को कहा कि एआईएमआईएम भाजपा की ‘‘बी टीम’’ है। उन्होंने एआईएमआईएम नेता वारिस पठान के ‘‘15 करोड़ मुसलमानों के 100 करोड़ पर भारी ’’ होने संबंधी कथित बयान से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह बात कही। थोराट ने  कहा, ‘‘एआईएमआईएम भाजपा की ‘बी टीम’ है। वे सीएए और एनआरसी पर समाज को बांटने में असफल रहे, इसलिए वे इस प्रकार के बयान दे रहे हैं।’’ 

वारिस पठान के बयान पर महाराष्ट्र के पूर्व CM देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, वारिस पठान ने जिस प्रकार का वक्तव्य दिया है हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं। उन्हें ये ध्यान में रखना चाहिए कि 100 करोड़ से भी ज्यादा हिंदू इस देश में रहते हैं इसलिए देश में अल्पसंख्यंक सुरक्षित और स्वतंत्र हैं। मुस्लिम देशों में अल्पसंख्यक इस तरह की बदज़ुबानी नहीं कर सकते। हिंदू समाज सहिष्णु है सबको साथ लेकर चलता है लेकिन हिंदू समाज की सहिष्णुता को उसकी कमजोरी न माने। उन्हें हिंदुओं और पूरे समाज से माफी मांगनी चाहिए।

आईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कथित तौर पर कर्नाटक के कलबुर्गी में सीएए विरोधी एक रैली के दौरान टिप्पणी की थी कि ‘‘15 करोड़ हैं, लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं।’’ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता ने हालांकि बाद में दावा किया कि उनके बयान को संदर्भ से इतर उद्धृत किया गया।

टॅग्स :एआईएमआईएमबालासाहेब थोराट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'तुम्हारी 7 पीढ़ियां भी आ जाएं तो भी हरा नहीं कर पाएंगी महाराष्ट्र को': नवनीत राणा ने AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर किया पलटवार

भारत'पूरे के पूरे मुंब्रा को ग्रीन कलर में ऐसे रंगना है...': AIMIM की सबसे कम उम्र की पार्षद सहर शेख के भाषण से मची सियासी खलबली | VIDEO

भारतBMC Elections 2026 Results: मिलिए विजय उबाले से, AIMIM के हिंदू उम्मीदवार जिन्हें गोवंडी के वार्ड नंबर 140 में मिली ऐतिहासिक जीत

भारतमहाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में ओवैसी की AIMIM एक अहम खिलाड़ी बनकर उभरी, देखें पूरे राज्य में पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहा

भारत'तेजस्वी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं': ओवैसी ने महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार पर उनके 'चरमपंथी' बयानों को लेकर हमला बोला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील