लाइव न्यूज़ :

'श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का किया जाए ऑन स्पॉट एनकाउंटर', मनसे प्रवक्ता की मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2022 19:31 IST

गुरुवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रवक्ता बाला नंदगांवकर ने कहा, श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला का ऑन स्पॉट एनकाउंटर किया जाना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देमनसे प्रवक्ता ने ट्विटर पर लिखा, पूरे देश में चर्चा में रहने वाले मर्डर केस में श्रद्धा हमारे महाराष्ट्र की बेटी हैंउन्होंने महाराष्ट्र सरकार से अपील करते हुए आफताब को शीघ्र फांसी दिए जाने की मांग कीकहा- इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए

मुंबई: श्रद्धा वालकर हत्याकांड को लेकर जहां एक तरफ पूरा देश सकते में हैं तो वहीं दूसरी ओर लोगों के अंदर इस मामले को लेकर आक्रोश भी है। जाहिर है यह आक्रोश हत्या के आरोपी आफताब पूनावाला के ऊपर है। मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रवक्ता ने आफताब का एनकाउंटर की मांग तक कर डाली है। गुरुवार को एमएनएस के प्रवक्ता बाला नंदगांवकर ने कहा, श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का ऑन स्पॉट एनकाउंटर किया जाना चाहिए। 

मनसे प्रवक्ता ने ट्विटर पर लिखा, पूरे देश में चर्चा में रहने वाले मर्डर केस में श्रद्धा हमारे महाराष्ट्र की बेटी हैं। अगर यह मामला दिल्ली में है तो भी महाराष्ट्र सरकार इस मामले पर विशेष ध्यान दे और इस नराधाम आफताब को जल्द से जल्द फांसी दे। इसलिए इन सभी मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए। वास्तव में, ऐसे विकृत लोग हैं जिनका "ऑन द स्पॉट" एनकाउंटर किया जाना चाहिए।

आपको बता दें कि श्रद्धा वालकर महाराष्ट्र के मुंबई की रहने वाली थी। जबकि उसकी हत्या का आरोपी आफताब पूनावाला का संबंध भी महाराष्ट्र से है। गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने आरोपी को दिल्ली की अदालत में पेश किया था। जहां कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को उसके नार्को टेस्ट की मंजूरी दे दी। साथ ही कोर्ट ने 5 दिनों की पुलिस कस्टडी को बढ़ाया है। 

आफताब ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में मर्डर से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं, लेकिन पुलिस को अभी भी ठोस सबूतों की तलाश है जिससे की वह उस पर लगे आरोपों को सिद्ध कर सके। पुलिस ने अदालत में यह भी कहा कि आरोपी आफताब को जांच के लिए उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश ले जाया जाना है क्योंकि दोनों वहीं रुके थे।

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनामहाराष्ट्रदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी