लाइव न्यूज़ :

बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा, हिंदी और उर्दू सहित 22 भाषाओं की कृतियों को चुना गया

By भाषा | Updated: June 14, 2019 19:02 IST

Open in App

साहित्य अकादमी ने हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू सहित 22 भाषाओं के लिये 2019 के बाल साहित्य पुरस्कारों की शुक्रवार को घोषणा कर दी। अकादमी द्वारा जारी बयान के अनुसार पिछले पांच साल में प्रकाशित बाल सहित्य से जुड़े 22 लेखकों की कृतियों को अकादमी के कार्यकारी मंडल ने पुरस्कार के लिये चुना है।

अकादमी के अध्यक्ष चंद्रशेखर कंबार की अध्यक्षता वाले कार्यकारी मंडल की बैठक में हिंदी लेखक गोविंद शर्मा द्वारा लिखित कहानी ‘‘काचू की टोपी’’ को बाल साहित्य पुरस्कार के लिये चुना गया है। वहीं बाल साहित्यकार के रुप में हिंदी के अच्युतानंदन मिश्र, हनुमान प्रसाद शुक्ल और नरेन्द्र मोहन को यह पुरस्कार दिया जायेगा।

इसके अलावा साहित्यिक रचना श्रेणी में उर्दू लेखक मोहम्मद खलील की कहानी ‘‘सांइस के दिलचस्प मजामीन’’ और अंग्रेजी में देविका करियप्पा की इतिहास पर आधारित रचना ‘‘इंडिया थ्रू आर्केलोजी : एक्सवेटिंग हिस्ट्री’’ को बाल साहित्य पुरस्कार के लिये चुना गया है।

बाल साहित्यकार श्रेणी में अंग्रेजी लेखक हरीश त्रिवेदी, उर्वशी बुटालिया और कावेरी नामबिसन तथा उर्दू लेखक असद रजा, बलराज बख्शी और सैफी सरोंजी को 2019 के बाल सहित्य पुरस्कार से नवाजा जायेगा।

अकादमी ने स्पष्ट किया कि पुरस्कारों की सूची में मैथिली को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल किया गया है। मैथिली भाषा के पुरस्कारों की बाद में घोषणा की जायेगी। आगामी 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरण किया जायेगा। इसमें प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कार राशि के रूप में 50 हजार रुपये दिये जायेंगे।

टॅग्स :साहित्यदिल्लीइंडियाएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो