दिल्ली और हैदराबाद कांग्रेस कार्यालय के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए

By आजाद खान | Updated: May 3, 2023 13:41 IST2023-05-03T13:22:44+5:302023-05-03T13:41:33+5:30

राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस मुख्यालय के पास प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि पार्टी कर्नाटक में सत्ता में आने पर संगठन पर प्रतिबंध लगाने के अपने वादे को वापस ले।

Bajrang Dal workers protest outside Congress office in Delhi and Hyderabad detained | दिल्ली और हैदराबाद कांग्रेस कार्यालय के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए

फोटो सोर्स: ANI

Highlightsबजरंग दल के कार्यकर्ताओं देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन किया है। उन्होंने दिल्ली और हैदराबाद कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध किया है। हैदराबाद में पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है।

हैदराबाद:  तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद समेत देश के कई और हिस्सों में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को आज विरोध प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद में कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध किया है और इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की है। यही नहीं इन लोगों को देश की राजधानी दिल्ली में भी प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे बजरंग दल के कार्यकर्ता हैदराबाद के कांग्रेस कार्यालय की ओर नारे लगाते हुए भाग रहे है और पुलिस उनके पीछे दौड़ रही है। यही नहीं विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लेकर पुलिस वैन में भी बैठा रही है। 

इन कार्यकर्ताओं को हैदराबाद पुलिस ने लिया हिरासत में 

जारी वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे बजरंग दल के कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन करते समय हैदराबाद पुलिस से भिड़ रहे है। पुलिस उन्हें रोक रही है और वे पुलिस वालों से थक्का-मुक्की करते हुए दिखाई दे रहे है। कार्यकर्ताओं को जय श्रीराम के नारा लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन करते देखा गया है। 

वीडियो के अगले हिस्से में पुलिस द्वारा इन कार्यकर्ताओं को पकड़कर पुलिस वैन में डालते हुए भी देखा गया है। यही नहीं पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए है। 

दिल्ली में भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बजरंग दल ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया और मांग की कि पार्टी कर्नाटक में सत्ता में आने पर संगठन पर प्रतिबंध लगाने के अपने वादे को वापस ले। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन में कहा कि बजरंग दल “देश का गौरव” है और अगर कांग्रेस ने वादा वापस लेने के लिए अपने कर्नाटक चुनाव घोषणापत्र को नहीं बदला, तो बड़े पैमाने पर देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। बजरंग दल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा है।

भाषा इनपुट के साथ
 

Web Title: Bajrang Dal workers protest outside Congress office in Delhi and Hyderabad detained

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे