लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी

By भाषा | Updated: September 5, 2021 08:52 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले की सांसद-विधायक (एमपी-एमएलए) अदालत ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की छवि धूमिल करने के मामले में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता ने आयुष मंत्रालय एवं प्रधानमंत्री से संबंधित फर्जी पत्र प्रसारित करने तथा उनकी छवि धूमिल करने को लेकर मामला दर्ज कराया था। इस मामले में शनिवार को एमपी-एमएलए अदालत के न्‍यायाधीश पीके जयंत ने आरोपी वर्तिका सिंह के हाजिर न होने पर उनके खिलाफ वारंट जारी करने का आदेश दिया। इसी मामले में एक अन्य आरोपी डॉ. रजनीश सिंह को अदालत ने शुक्रवार को जेल भेजा था। उच्च न्यायालय ने आरोप पत्र दाखिल न होने तक अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की गिरफ़्तारी पर रोक लगा रखी थी। गौरतलब है कि अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना में पिछले वर्ष 23 नवंबर को विजय गुप्ता ने वर्तिका सिंह एवं पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो के खिलाफ आयुष राज्य मंत्री और प्रधानमंत्री से संबंधित फर्जी पत्र प्रसारित कर उनकी छवि धूमिल करने के आरोप में नामजद मामला दर्ज कराया था। इस मामले में वर्तिका सिंह की याचिका पर उच्‍च न्‍यायालय ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। पुलिस की जांच में अयोध्या जिले के रहने वाले डॉ रजनीश सिंह का नाम सामने आया और उनके खिलाफ साक्ष्य मिलने पर अदालत से गैर जमानती वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई के लिए आदेश भी प्राप्त कर लिया गया था। इसकी जानकारी मिलने पर डॉ रजनीश सिंह ने शुक्रवार को एमपी-एमएलए अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसी मामले में शनिवार को एमपी-एमएलए अदालत ने आरोपपत्र दाखिल होने के बाद सम्मन जारी होने पर भी हाजिर न होने पर वर्तिका सिंह के खिलाफ 20 हजार का जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

भारतमप्र उच्च न्यायालय ने धार स्थित भोजशाला को मंदिर घोषित किया, हिंदुओं को पूजा करने का अधिकार भी दिया?

भारतवकील की ड्रेस में कोलकाता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, कोर्ट में रखी दलीलें

भारतपवन खेड़ा की अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज, सरमा ने कहा-कोई टिप्पणी नहीं, अगर मैं सत्ता में वापस आया तो 4 मई के बाद ही रिव्यू करूंगा, वीडियो

भारतपत्नी का बच्चे के सामने गालीगलौज करना पति को आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं?, बंबई हाईकोर्ट ने कहा- पारिवारिक जीवन में मतभेद सामान्य बात

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ