लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाईअड्डे पर बहुरूपिया की गिरफ्तारी, हवाई घटनाक्रमों में सर्वाधिक चर्चित घटना, जानिए मामला

By भाषा | Updated: January 29, 2020 18:32 IST

हवाईअड्डों की सुरक्षा का दायित्व देखनेवाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) के प्रवक्ता ने बुधवार को इस संबंध में जानकारी दी। सहायक महानिरीक्षक हेमेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘उपनिरीक्षक राजवीर सिंह द्वारा यात्री जयेश पटेल की असाधारण जांच किए जाने की घटना को वैश्विक सूची में स्थान मिला है जो सीआईएसएफ के लिए गर्व का विषय है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपिछले महीने जारी सीएनएन प्रकाशन ने संबंधित बहुरूपिया यात्री की तस्वीर प्रकाशित की।वह सफेद दाढ़ी और पगड़ी में दिखाई देता है।

सीआईएसएफ द्वारा पिछले साल दिल्ली हवाईअड्डे पर 80 साल के बुजुर्ग का भेष बनाकर अमेरिका जा रहे 32 साल के एक व्यक्ति का पकड़ा जाना विश्व के हवाई घटनाक्रमों में सीएनएन का सर्वाधिक चर्चित घटनाक्रम बन गया है।

हवाईअड्डों की सुरक्षा का दायित्व देखनेवाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) के प्रवक्ता ने बुधवार को इस संबंध में जानकारी दी। सहायक महानिरीक्षक हेमेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘उपनिरीक्षक राजवीर सिंह द्वारा यात्री जयेश पटेल की असाधारण जांच किए जाने की घटना को वैश्विक सूची में स्थान मिला है जो सीआईएसएफ के लिए गर्व का विषय है।’’

सिंह ने कहा कि बहुरूपिया इसलिए पकड़ा जा सका क्योंकि बल वर्तमान में देश के 61 असैन्य हवाईअड्डों की सुरक्षा में तैनात अपने कर्मियों के लिए किसी व्यक्ति के व्यवहार से उसके बारे में पता लगा लेने और उसकी गहन तलाशी लेने जैसी प्रक्रियाओं पर काफी काम करता है।

पिछले महीने जारी सीएनएन प्रकाशन ने संबंधित बहुरूपिया यात्री की तस्वीर प्रकाशित की जिसमें वह सफेद दाढ़ी और पगड़ी में दिखाई देता है। सीआईएसएफ ने उसे पिछले साल आठ सितंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से पकड़ा था।

अहमदाबाद निवासी पटेल अपनी दाढ़ी को सफेद रंग से रंगकर व्हीलचेयर पर न्यूयॉर्क की उड़ान पकड़ने के लिए पहुंचा था। उसने अपनी उम्र 81 साल बताकर कथित तौर पर फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल किया। दिल्ली पुलिस ने उसका मेकअप करनेवाले मेकअप कलाकार को भी दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया था।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बुजुर्ग यात्री के रूप में दिखने के लिए जबरदस्त मेकअप के बावजूद पटेल को उपनिरीक्षक सिंह ने पकड़ लिया जो किसी बहुरूपिया के पकड़े जाने का एक बड़ा मामला है।’’ उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ सिंह को बल के शीर्ष सम्मान ‘महानिदेशक प्रशस्ति पत्र’ से सम्मानित करने की सिफारिश पहले ही कर चुकी है।

दिल्ली हवाईअड्डे पर ही इसी तरह की एक और घटना पिछले साल नवंबर में भी हुई थी। इस घटना में 48 वर्षीय एक व्यक्ति लुफ्तांसा एअरलाइन का नकली पायलट बनकर हवाईअड्डे पर घूम रहा था। इस घटना को भी चर्चित हवाई घटनाओं की सूची में जगह मिली है। भा

टॅग्स :दिल्लीएयर इंडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब