लाइव न्यूज़ :

‘Baby Berth’ in Train: शिशुओं के साथ सफर कर रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी, लखनऊ मेल की निचली बर्थ में मुड़ने योग्य ‘बेबी बर्थ’ लगाई, जानें खासियत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 10, 2022 16:22 IST

‘Baby Berth’ in Train: उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने लखनऊ मेल में बच्चों के लिए शुरू की गई बर्थ की तस्वीरें साझा की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चे के लिए लो बर्थ के साथ बर्थ की व्यवस्था की गई है।इस तरह से बनाया गया है कि सोते समय बच्चा सीट से न गिरे।लखनऊ मेल की निचली बर्थ में मुड़ने योग्य ‘बेबी बर्थ’ लगाई है।

‘Baby Berth’ in Train: भारतीय रेलवे ने लखनऊ मेल (12229/30) में प्रायोगिक आधार पर बेबी बर्थ की शुरुआत की है, जिससे अपने बच्चों के साथ यात्रा करने वाली माताओं के लिए यात्रा में आसानी हो। यह पहल उत्तर रेलवे के लखनऊ और दिल्ली डिवीजनों का एक संयुक्त प्रयास से हुआ है।

मदर्स डे के अवसर पर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी थ्री-टियर (194129/सी) बी 4 कोच में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पेश किया गया था। लखनऊ मेल 12230 बर्थ नंबर 12 पर और 60। शिशुओं के साथ सफर कर रहे यात्रियों के लिए रेल यात्रा को आरामदेह बनाने के मकसद से रेलवे ने प्रायोगिक तौर पर लखनऊ मेल की निचली बर्थ में मुड़ने योग्य ‘बेबी बर्थ’ लगाई है।

अधिकारियों के मुताबिक, ‘बेबी बर्थ’ पर यात्रियों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर इसे अन्य ट्रेन में भी उपलब्ध कराने की योजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि ‘बेबी बर्थ’ निचली बर्थ से जुड़ी होगी, जिसे उपयोग में न होने के दौरान नीचे की तरफ मोड़कर रखा जा सकेगा।

अधिकारियों के अनुसार, ‘बेबी बर्थ’ 770 मिलीमीटर लंबी और 255 मिलीमीटर चौड़ी होगी, जबकि इसकी मोटाई 76.2 मिलीमीटर रखी गई है। लखनऊ मेल में 27 अप्रैल को द्वितीय केबिन की निचली बर्थ संख्या 12 और 60 में ‘बेबी बर्थ’ लगाई गई थी।

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह प्रयोग के आधार पर किया गया है और जब हमें यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी, तब इसका विस्तार किया जाएगा। कुछ और ट्रेन में इसे लगाने तथा लोगों की प्रतिक्रियाएं जानने के बाद हम रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र में जरूरी विवरण डालेंगे, जहां इसे बुक करने का अनुरोध किया जा सकता है।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘बुकिंग व्यवस्था वैसे ही होगी, जैसे हम फिलहाल वरिष्ठ नागरिकों के लिए निचले बर्थ की पेशकश करते हैं। यात्री के यह बताने पर कि वह बच्चे के साथ यात्रा करेगा, हम उसे यह बर्थ दे देंगे। हालांकि, यह योजना अभी शुरुआती दौर में है।’’ फिलहाल उन महिलाओं के लिए निचली बर्थ को बुक कराने की कोई व्यवस्था नहीं है, जो शिशुओं के साथ सफर करती हैं। 

टॅग्स :लखनऊभारतीय रेलAshwini Vaishnavदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना