लाइव न्यूज़ :

बाबुल सुप्रियो का इस्तीफा, कहा-मेरा दिल भारी, मैंने राजनीतिक जीवन भाजपा से शुरू किया था, जानें पीएम मोदी और अमित शाह पर क्या कहा

By भाषा | Updated: October 19, 2021 21:46 IST

बाबुल सुप्रियो ने संवाददताओं से कहा, ‘‘मेरा दिल भारी है क्योंकि मैंने अपना राजनीतिक जीवन भाजपा से शुरू किया था । मैं प्रधानमंत्री, पार्टी अध्यक्ष और अमित शाह को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने मुझमें विश्वास दिखाया।’’

Open in App
ठळक मुद्देबाबुल सुप्रियो ने अपने पत्र में अपनी ‘नयी यात्रा’ के लिये ओम बिरला का आशीर्वाद मांगा।बाबुल सुप्रियो ने कहा कि संसद में बिताया सात वर्षो का समय काफी सार्थक रहा।20 सितंबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर समय मांगा था।

नई दिल्लीः भाजपा के पूर्व नेता बाबुल सुप्रियो ने मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया। बाबुल सुप्रियो ने एक महीने पहले भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। सुप्रियो ने अपने प्रति विश्वास व्यक्त करने के लिये पूर्व पार्टी भाजपा को आभार प्रकट किया।

सुप्रियो ने अपने पत्र में अपनी ‘नयी यात्रा’ के लिये बिरला का आशीर्वाद मांगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर इस्तीफा देने के बाद बाबुल सुप्रियो ने संवाददताओं से कहा, ‘‘मेरा दिल भारी है क्योंकि मैंने अपना राजनीतिक जीवन भाजपा से शुरू किया था । मैं प्रधानमंत्री, पार्टी अध्यक्ष और अमित शाह को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने मुझमें विश्वास दिखाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने पूरी तरह से राजनीति छोड़ दी थी। मैंने सोचा कि अगर मैं पार्टी का हिस्सा नहीं हूं तब मुझे सीट नहीं रखनी चाहिए। ’’ उन्होंने कहा कि सांसद के तौर पर प्राप्त अनुभव, ज्ञान और अंतर्दृष्टि के लिए वे हमेशा आभारी रहेंगे और यह उन्हें आने वाले वर्षो में भी बाहर की दुनिया में एक व्यक्ति के रूप में मदद करेगा।

सुप्रियो ने कहा कि संसद में बिताया सात वर्षो का समय काफी सार्थक रहा। उन्होंने कहा कि वह देश की सेवा का मौका देने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के आभारी हैं । उन्होंने कहा कि उन्हें इस ऐतिहासिक धरोहर (संसद) के गलियारे में आने पर गर्व है जिसने अनेक स्वप्नदर्शी नेता, राजनेता, स्वतंत्रता सेनानियों को देखा जिन्होंने हमारी मातृभूमि के इतिहास का सृजन किया और सुरक्षित एवं शानदार इतिहास का मार्ग प्रशस्त किया।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब पश्चिम बंगाल के आसनसोल से दो बार के सांसद ने तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के दो दिन बाद 20 सितंबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर समय मांगा था ताकि वे सदन से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे सकें। बाबुल सुप्रियो ने कई बार कहा था कि जिस पार्टी से वे इस सीट पर विजयी हुए, उस पार्टी के अब सदस्य नहीं हैं, ऐसे में सांसद नहीं रहना चाहते हैं। 

टॅग्स :बाबुल सुप्रियोBJPओम बिरलापश्चिम बंगालटीएमसीनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब