लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कोटा में योग का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बाबा रामदेव के कार्यक्रम में एक साथ 2 लाख लोगों ने किया योग

By भारती द्विवेदी | Updated: June 21, 2018 08:14 IST

International Yoga Day Special: इस योग शिविर को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में शामिल करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड टीम कोटा पहुंची हुई है।  

Open in App

नई दिल्ली, 21 जून: आज दुनिया भर में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सारे बड़े नेता आज देश के अलग-अलग हिस्सों में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। योग गुरू के नाम से दुनिया भर में मशहूर बाबा बाबा रामदेव भी योग के जरिए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। राजस्थान के कोटा में बाबा रामदेव और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दो लाख लोगों के साथ योग किया है। कोटा के आरएसी ग्राउंड में आयोजित इस योग शिविर में एक लाख स्टूडेंट, सेना के जवान और अन्य लोगों शामिल हुए। इस योग शिविर में कोटा के अलावा आसपास के जिले से भी लोगों को बुलाया गया था। 

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के अलावा इस योग शिविर में सांसद दुष्यंत सिंह, कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, परिवहन मंत्री यूनुस खान, सांसद ओम बिड़ला समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड की टीम भी कोटा पहुंच चुकी है।  

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हजारों स्वयंसेवियों के साथ योगासन करेंगे, जबकि कई केन्द्रीय मंत्री देशभर में इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। देहरादून का कार्यक्रम हिमालय की गोद में स्थापित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित होगा। योग दिवस पर आज दुनियाभर में योग संबंधी कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। योग के कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एफआरआई परिसर में योग को लेकर उत्साह रखने वाले 50,000 लोग हिस्सा लेंगे।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसनरेंद्र मोदीबाबा रामदेववसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील