लाइव न्यूज़ :

Azamgarh-Rampur ByElection 2022: केंद्रीय मंत्री नकवी को टिकट नहीं, बीजेपी ने आजमगढ़ और रामपुर सीट से ओबीसी नेताओं पर लगाया दांव, जानें 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 4, 2022 18:46 IST

Azamgarh-Rampur ByElection 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 23 जून को होने वाले आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा शनिवार को की।

Open in App
ठळक मुद्देरामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर 23 जून को मतदान होगा।उपचुनाव के लिए अधिसूचना 30 मई को जारी की गई थी।निरहुआ और लोधी दोनों ओबीसी उम्मीदवार हैं।

Azamgarh-Rampur ByElection 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्र सरकार में मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को टिकट नहीं दिया गया है। नकवी को पार्टी ने राज्यसभा सीट से भी वंचित कर दिया था। उम्मीद लगा रहे थे कि केंद्रीय मंत्री रामपुर सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। 

भाजपा ने शनिवार को भोजपुरी अभिनेता से नेता बने दिनेश लाल यादव “निरहुआ” को उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से अपना उम्मीदवार घोषित किया। रामपुर लोकसभा सीट के लिए पार्टी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व एमएलसी घनश्याम लोधी को मैदान में उतारा है।

निरहुआ और लोधी दोनों ओबीसी उम्मीदवार हैं। निरहुआ ने 2019 में बीजेपी उम्मीदवार के रूप में आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से हार गए थे। रामपुर में सपा के आजम खान ने बसपा और रालोद के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा और जीता था।

आजम खान और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद रामपुर और आजमगढ़ सीटों पर उपचुनाव कराया जा रहा है। दोनों ने विधानसभा चुनाव जीतकर अपनी लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बसपा ने आजमगढ़ के लिए ही अपने उम्मीदवार की घोषणा की है और उसने रामपुर में उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख छह जून है और मतदान 23 जून को होना है, जबकि मतगणना 26 जून को होगी।  भाजपा ने दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' पर फिर से दांव लगाया है। आजमगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुडडू जमाली को पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

आजमगढ़ सीट सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पिछले विधानसभा चुनाव में मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र से विधायक चुने जाने के बाद इस्तीफे से रिक्त हुई है। रामपुर में भाजपा ने पूर्व विधान परिषद सदस्य घनश्याम लोधी पर दांव लगाया है। यह सीट समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के इस्तीफे से रिक्त हुई है। खान विधानसभा

चुनाव में जेल में रहते हुए रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे और हाल ही में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद रिहा हुए हैं। लोधी भी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

अति पिछड़ी जाति से आने वाले घनश्याम लोधी 2016 में सपा से विधान परिषद सदस्य चुने गये थे और उन्हें आजम खान का करीबी माना जाता था लेकिन, विधानसभा चुनाव के दौरान सपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। हालांकि, लोधी ने उस वक्त दावा किया कि वह दो दिन पहले ही सपा छोड़ चुके हैं।

टॅग्स :उपचुनावरामपुरआजमगढ़उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथBJPसमाजवादी पार्टीदिनेश लाल यादव (निरहुआ)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर