लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: आजम खान के बेटे अब्दुल्ला के अब बिगड़े बोल, जया प्रदा के बारे में कही ये बात

By विनीत कुमार | Updated: April 22, 2019 10:18 IST

आजम खान के बेटे ने यह बयान रविवार को रामपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। रामपुर से 2004 और 2009 में सांसद रहीं जया प्रदा इस बार बीजेपी के टिकट पर यहां से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव-2019 में उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आजम खान के बाद अब उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने जया प्रदा के बारे में विवादित टिप्पणी दी है। अब्दुल्ला आजम खान ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'अली भी हमारे, बजरंग बली भी हमारे। हमें अली भी चाहिए और बजरंग बली भी चाहिए लेकिन अनारकली नहीं चाहिए।'

आजम खान के बेटे ने यह बयान रविवार को रामपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। रामपुर से 2004 और 2009 में सांसद रहीं जया प्रदा इस बार बीजेपी के टिकट पर यहां से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। 

इससे पहले आजम खान भी जया प्रदा के बारे में एक बेहद विवादित बयान देकर फंस चुके हैं। आजम खान का वीडियो सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के मतदान से पहले उनके 72 घंटे तक प्रचार करने पर रोक लगा दी थी। हालांकि, आजम ने बाद में अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने अपने बयान में जया प्रदा या किसी और का नाम नहीं लिया है।

आजम पर बैन के बाद भी उनके बेटे अब्दुल्ला सामने आये थे और आरोप लगाया कि उनके पिता को इसलिए बैन किया गया क्योंकि वे एक मुस्लिम हैं। अब्दुल्ला ने कहा कि कार्रवाई अनुचित है क्योंकि उनके पिता से स्थिति स्पष्ट करने को कहा ही नहीं गया।

अब्दुल्ला ने आरोप लगाया, 'जिस भाषण में नाम या लिंग का कोई उल्लेख नहीं है, बीजेपी को खुश करने के लिए आजम खान पर प्रतिबंध लगा दिया गया क्योंकि वह मुस्लिम हैं... चूंकि योगी पर प्रतिबंध लगा इसलिए आजम पर प्रतिबंध की आवश्यकता पड़ी ताकि ऐसा ना लगे कि बीजेपी के ही खिलाफ कार्रवाई हो रही है।'

बताते चलें चलें कि चुनाव आयोग ने अली और बजरंग बली जैसे ध्रुवीकरण की कोशिश करने वाले बयान पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी 72 घंटे का बैन लगाया था। साथ ही मायावती पर भी चुनाव आयोग ने एक चुनावी सभा में मुस्लिम वोट की अपील के कारण 48 घंटे प्रचार के लिए रोक दिया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावजयाप्रदाआज़म खानरामपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट