लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में आयुष केंद्र खुल गए हैं, तो मैं खट्टर जी से कहूंगा कि वह अपने गले का इलाज वहां करा लेंः मोदी

By भाषा | Updated: August 30, 2019 19:21 IST

पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “लेकिन मैं आपको एक राज़ बताता हूं, मैं योग करता हूं, प्राणायाम करता हूं और आयुर्वेद का सहारा लेता हूं... मैं इनके दम पर ही सब कुछ कर पाता हूं। अब जब, हरियाणा में आयुष और स्वास्थ्य केन्द्र खुल गए हैं, तो मैं खट्टर जी से कहूंगा कि वह अपने गले का इलाज वहां करा लें।”

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने पंचकूला, अंबाला, कैथल, करनाल, जींद, हिसार, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूंह में 10 आयुष केन्द्रों का उद्घाटन किया।खट्टर पंचकूला में उनका भाषण सुन रहे थे, जहां हरियाणा सरकार ने एक समारोह का आयोजन किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के खराब गले के इलाज के लिए शुक्रवार को उन्हें कुछ चिकित्सीय सलाहें दीं और कहा कि वह हाल ही में शुरू किए गए किसी एक आयुष केंद्र में अपना उपचार करवा लें।

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 आयुष स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों का उद्घाटन करते हुए कहा, “इन दिनों, हरियाणा के मुख्यमंत्री गांव-गांव जा रहे हैं और कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मैं देख रहा हूं कि वह बोल भी नहीं पा रहे, यह हमारे सामने आने वाली पेशेवर समस्या है। चुनाव के दौरान, मुझे भी इससे गुजरना पड़ा था।’’

मोदी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “लेकिन मैं आपको एक राज़ बताता हूं, मैं योग करता हूं, प्राणायाम करता हूं और आयुर्वेद का सहारा लेता हूं... मैं इनके दम पर ही सब कुछ कर पाता हूं। अब जब, हरियाणा में आयुष और स्वास्थ्य केन्द्र खुल गए हैं, तो मैं खट्टर जी से कहूंगा कि वह अपने गले का इलाज वहां करा लें।”

मोदी ने पंचकूला, अंबाला, कैथल, करनाल, जींद, हिसार, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूंह में 10 आयुष केन्द्रों का उद्घाटन किया। खट्टर पंचकूला में उनका भाषण सुन रहे थे, जहां हरियाणा सरकार ने एक समारोह का आयोजन किया था।

भाजपा के कई विधायक और पार्टी नेता यहां मौजूद थे। खट्टर ने केंद्रों के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। हरियाणा में अक्टूबर में चुनाव होने हैं और खट्टर उनकी ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के तहत राज्य का दौरा कर रहे हैं।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 18 अगस्त को कालका से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। इस यात्रा का समापन आठ सितंबर को रोहतक में होगा जहां मोदी एक रैली को संबोधित करेंगे। 

टॅग्स :हरियाणामोदी सरकारनरेंद्र मोदीमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं