अयोध्या फैसला: यूपी, जम्मू, राजस्थान, एमपी, दिल्ली सहित इन राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद, धारा 144 लागू

By पल्लवी कुमारी | Published: November 9, 2019 09:58 AM2019-11-09T09:58:10+5:302019-11-09T10:24:16+5:30

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर एक नोटिस के माध्यम से शुक्रवार शाम जानकारी दी गई कि प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ शनिवार सुबह साढ़े दस बजे राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले पर फैसला सुनाएगी।

Ayodhya verdict: School, colleges shut in UP, MP, K'taka, J&K, Delhi, Rajasthan Sec 144 imposed | अयोध्या फैसला: यूपी, जम्मू, राजस्थान, एमपी, दिल्ली सहित इन राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद, धारा 144 लागू

अयोध्या फैसला: यूपी, जम्मू, राजस्थान, एमपी, दिल्ली सहित इन राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद, धारा 144 लागू

Highlightsअयोध्या में विवादित जमीन पर मालिकाना हक संबंधी मुकदमे में सुप्रीम कोर्ट की पीठ आज पूर्वाह्न 10:30 बजे अपना फैसला सुनाएगी। फैसले के बाद हालात को सामान्य रखने के लिए प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं।

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाने वाला है। 5 सदस्यीय संविधान पीठ सुबह साढ़े 10 बजे से अपना फैसला पढ़ना शुरू करेगी। इस संवेदनशील मामले को देखते हुए देशभर की पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सबसे ज्यादा सुरक्षा उत्तर प्रदेश में बढ़ाई गई है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक और दिल्ली के सभी शिक्षण संस्थाना स्कूल-कॉलेज इत्यादि बंद रखे गए हैं। दिल्ली सहित इन सभी राज्यों में धारा 144 लगी है। उत्तर प्रदेश में स्कूल शनिवार( 9 नवंबर) से सोमवार (11 नवंबर) तक बंद रहेंगे। सरकार की ओर से देश भर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।

कर्नाटक, जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश में स्कूल और कॉलेज शनिवार को बंद हैं। दिल्ली में भी सभी सरकारी स्कूल और कई निजी स्कूल बंद हैं। इसके अलावा राजस्थान के सभी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार देर रात अधिकारियों को शनिवार को अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कई शहरों में ऑफिस और इंटरनेट पर भी बैन लगा दिया गया है। 

सोशल मीडिया पर भी रखा जा रहा है नजर 

यूपी में धारा 144 के अलावा सोशल मीडिया पर भी खास नजर रखी जा रही है। अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं, आसपास के इलाकों में अवरोधक लगाए गए हैं। इसके अलावा लोगों से शांति की दरख्वास्त करने के लिए धर्म गुरुओं की मदद ली गई है। अधिकारियों ने कहा है कि फर्जी या भड़काऊ सामग्री से माहौल को बिगाड़ने की कोशिशों को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर किये जाने वाले पोस्ट पर भी नजर रखी जाएगी।

5 सदस्यीय संविधान पीठ के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न धर्म गुरुओं ने लोगों से शांति बनाए रखने तथा न्यायालय के फैसले का सम्मान करने की अपील की है। दिल्ली में फैसला सुनाने वाली संविधान पीठ के पांचों न्यायाधीशों के आवास के बाहर शुक्रवार से सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर एक नोटिस के माध्यम से शुक्रवार शाम जानकारी दी गई कि प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ शनिवार सुबह साढ़े दस बजे इस मामले में फैसला सुनायेगी। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने कल नौ नवंबर से 11 नवंबर तक प्रदेश के सभी स्कूल कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देर शाम कहा कि अयोध्या पर उच्चतम न्यायालय का जो भी फैसला आएगा, वह किसी की हार-जीत नहीं होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार रात सिलसिलेवार ट्वीट कर यह अपील की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "देश की न्यायपालिका के मान-सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए समाज के सभी पक्षों ने, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों ने, सभी पक्षकारों ने बीते दिनों सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए जो प्रयास किए, वे स्वागत योग्य हैं। कोर्ट के निर्णय के बाद भी हम सबको मिलकर सौहार्द बनाए रखना है।" 

English summary :
The Supreme Court will announce ayodhya ram mandir babri masjid dispute verdict on the Ram Janmabhoomi- today. The 5-member constitution bench will start reading its decision from 10:30 am. 


Web Title: Ayodhya verdict: School, colleges shut in UP, MP, K'taka, J&K, Delhi, Rajasthan Sec 144 imposed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे