लाइव न्यूज़ :

अयोध्या फैसले पर सलीम खान ने कहा- मिलने वाली पांच एकड़ जमीन पर स्कूल और अस्पताल बने

By भाषा | Updated: November 11, 2019 06:20 IST

खान ने कहा, ‘‘हमें नमाज अदा करनी होती है लेकिन यह कहीं भी की जा सकती है। यात्रा के दौरान रेलगाड़ी और विमान में नमाज पढ़ी जा सकती है। महत्वपूर्ण यह है कि जगह साफ हो। हमें इसके लिए मस्जिद की जरूरत नहीं है। आज प्राथमिकता स्कूल, कॉलेज, अस्पताल है और हमें उस पर गौर करना चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या विवाद पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के एक दिन बाद प्रसिद्ध पटकथा लेखक सलीम खान ने रविवार को कहा कि न्यायालय की ओर से मुस्लिम समुदाय को दी गई पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद बनाने के बजाए स्कूल या अस्पताल का निर्माण किया जाना चाहिए। वहीं सलीम खान के पुराने साथी और लेखक जावेद अख्तर ने भी उस जमीन पर सभी समुदायों की मदद से एक परमार्थ अस्पताल बनाने की बात कही है।

अयोध्या विवाद पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के एक दिन बाद प्रसिद्ध पटकथा लेखक सलीम खान ने रविवार को कहा कि न्यायालय की ओर से मुस्लिम समुदाय को दी गई पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद बनाने के बजाए स्कूल या अस्पताल का निर्माण किया जाना चाहिए।

वहीं सलीम खान के पुराने साथी और लेखक जावेद अख्तर ने भी उस जमीन पर सभी समुदायों की मदद से एक परमार्थ अस्पताल बनाने की बात कही है।

उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को सर्वसम्मति से फैसला सुनाते हुए अयोध्या के विवादित स्थान पर राम मंदिर का रास्ता साफ कर दिया। साथ ही केंद्र सरकार को मस्जिद बनाने के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ जमीन आवंटित करने का निर्देश दिया।

कालजयी ‘शोले’ और ‘दीवार’ जैसी फिल्मों की पटकथा लिखने वाली समील-जावेद की जोड़ी में 83 वर्षीय सलीम खान ने कहा कि यह अच्छा हुआ कि मामला अंतत: खत्म हो गया।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘फिल्म की तरह इसका भी पटाक्षेप हो गया। यह कोई मायने नहीं रखता अगर आप इसकी आलोचना करते हैं, या अच्छा बताते हैं या जो कुछ भी कहते हैं, अब यह खत्म हो चुका। यह कई वर्षों से चल रहा था और जटिल बनता जा रहा था। उच्चतम न्यायालय ने समय लिया और फैसला दिया। अब इस पर चर्चा नहीं होनी चाहिए।’’

खान ने कहा, ‘‘हमें नमाज अदा करनी होती है लेकिन यह कहीं भी की जा सकती है। यात्रा के दौरान रेलगाड़ी और विमान में नमाज पढ़ी जा सकती है। महत्वपूर्ण यह है कि जगह साफ हो। हमें इसके लिए मस्जिद की जरूरत नहीं है। आज प्राथमिकता स्कूल, कॉलेज, अस्पताल है और हमें उस पर गौर करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उस पांच एकड़ जमीन पर स्कूल, अस्पताल और कॉलेज का निर्माण करना चाहिए। हमारे बड़े नेता शिक्षण संस्थाओं से आएंगे। यहां तक की पवित्र कुरान के पहले अध्याय में शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया है।’’

खान ने कहा कि फिल्म उद्योग में अच्छे लेखक नहीं हैं क्योंकि कोई अब किताब नहीं पढ़ता। उन्होंने कहा कि इसे बदलने की जरूरत है। जावेद अख्तर ने ट्वीट किया है, ‘‘यह बहुत अच्छा होगा अगर जिन्हें पांच एकड़ जमीन मिलने वाली है, वे लोग सभी समुदायों की सहायता और सहयोग से वहां एक बड़ा परमार्थ अस्पताल बनाने का फैसला लें।’’

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाअयोध्या विवादअयोध्याराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलासलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील