लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Ram Temple: जनवरी 2024 में विशाल ‘‘प्राण प्रतिष्ठा’’, विहिप ने कहा-कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू और 25 से 40 लाख श्रद्धालु भाग लेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2023 21:47 IST

Ayodhya Ram Temple: विहिप के महासचिव मिलिंद परांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में राम जन्मभूमि पर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ कार्यक्रम अगले साल जनवरी में मकर संक्रांति के बाद 15 दिन की अवधि के दौरान आयोजित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देजनवरी 2024 में एक विशाल ‘‘प्राण प्रतिष्ठा’’ (मूर्ति स्थापना) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।विशाल कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू हो गयी है।25 से 40 लाख श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है।

नागपुरः विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने से पहले जनवरी 2024 में एक विशाल ‘‘प्राण प्रतिष्ठा’’ (मूर्ति स्थापना) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

नागपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में विहिप के महासचिव मिलिंद परांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में राम जन्मभूमि पर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ कार्यक्रम अगले साल जनवरी में मकर संक्रांति के बाद 15 दिन की अवधि के दौरान आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस विशाल कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू हो गयी है और इसमें 25 से 40 लाख श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है। राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए स्थापित ट्रस्ट के एक प्रमुख सदस्य ने 15 मार्च को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर में भगवान राम लला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर स्थापित करेंगे।

परांडे ने यह भी कहा कि विहिप ने हाल में अपना सदस्यता अभियान संपन्न किया और इसमें 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। उन्होंने कहा, ‘‘हमने पिछले अभियान में 34 लाख सदस्य बनाए थे और इस साल करीब 72 लाख सदस्य जोड़े। हम अब देश के 1.35 लाख से अधिक गांवों में उपस्थित हैं।’’ 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याउत्तर प्रदेशवीएचपीआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया