लाइव न्यूज़ :

अयोध्या विवाद: SC में सुनवाई से अलग होने वाले न्यायाधीश कल्याण सिंह की तरफ से हुए थे पेश

By भाषा | Updated: January 10, 2019 22:36 IST

विवादित ढांचे को छह दिसंबर 1992 को ढहा दिया गया था। घटना के एक दिन पहले मुख्यमंत्री के नाते सिंह ने वादा किया था कि विवादित स्थल पर यथास्थिति बनाए रखी जाएगी।

Open in App

राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय की पांच सदस्यीय पीठ से खुद को अलग कर लेने वाले न्यायमूर्ति यू यू ललित विवादित ढांचा ढहाए जाने के बाद अवमानना कार्यवाही का सामना करने वाले उत्तरप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तरफ से पेश हुए थे।प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई के नेतृत्व वाली संविधान पीठ इस मामले की सुनवाई के लिए बैठी तो एक मुस्लिम पक्षकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन ने पीठ का ध्यान शीर्ष अदालत के 20 नवंबर 1997 के आदेश की ओर दिलाते हुए न्यायमूर्ति ललित के नाम का उल्लेख किया, जो उस वक्त वकील के तौर पर कल्याण सिंह की ओर से पेश हुए थे। तत्कालीन न्यायमूर्ति जी एन रे और न्यायूर्ति एस पी भरूचा की पीठ के समक्ष सिंह के खिलाफ अवमानना मामले की याचिका आयी थी।विवादित ढांचे को छह दिसंबर 1992 को ढहा दिया गया था। घटना के एक दिन पहले मुख्यमंत्री के नाते सिंह ने वादा किया था कि विवादित स्थल पर यथास्थिति बनाए रखी जाएगी।धवन ने कहा कि सिंह, उप्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में, अयोध्या में विवादित स्थल पर यथास्थिति बनाये रखने का आश्वासन पूरा करने में विफल हो गये थे। वर्तमान में कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल हैं। विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद सिंह को एक दिन की जेल और 2,000 रूपये के अर्थदंड की प्रतीकात्मक सजा दी गयी थी।

टॅग्स :अयोध्यासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब