लाइव न्यूज़ :

अयोध्‍या हवाई अड्डा का नाम होगा मर्यादा पुरुषोत्‍तम श्रीराम हवाई अड्डा

By भाषा | Updated: February 22, 2021 17:07 IST

Open in App

लखनऊ 22 फरवरी उत्‍तर प्रदेश विधान मंडल में सोमवार को पेश 2021-22 के बजट में अयोध्‍या में निर्माणाधीन हवाई अड्डे का नाम मर्यादा पुरुषोत्‍तम श्रीराम हवाई अड्डा,अयोध्‍या रखने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए बजट में 101 करोड़ रुपये की व्‍यवस्‍था की गई है।

अयोध्‍या हवाई अड्डे को अन्‍तरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा के रूप में विकसित करने की योजना है। पिछले साल अगस्‍त के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी थी। इसके बाद से धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से अयोध्‍या के प्रति देश-दुनिया में आकर्षण बढ़ा है।

अयोध्‍या स्थित सूर्यकुंड के विकास सहित अयोध्‍या नगरी के सर्वांगिण विकास की योजना के लिए बजट में 140 करोड़ रुपये की व्‍यवस्‍था की गई है। अयोध्‍या में पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए 100 करोड़ रुपये की व्‍यवस्‍था की गई है।

बजट में गौतमबुद्धनगर के जेवर हवाई अड्डे पर हवाई पट्टियों की संख्‍या दो से बढ़ाकर छह करने का निर्णय लिया गया है और बजट में इसके लिए दो हजार करोड़ रुपये की धनराशि प्रस्‍तावित की गई है।

वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना द्वारा बजट पेश किये जाने के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पत्रकारों से दावा किया कि इस हवाई अड्डे को एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जाएगा।

कुशीनगर हवाई अड्डा को केंद्र सरकार द्वारा अन्‍तरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा घोषित किया गया है और राज्‍य में जल्‍द ही चार अन्‍तरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे... लखनऊ, वाराणसी, कुशीनगर और गौतमबुद्धनगर होंगे।

इसके अलावा भारतीय सरकार की उड़ान योजना के तहत अलीगढ़, आजमगढ़, मुरादाबाद, श्रावस्‍ती, चित्रकूट तथा सोनभद्र हवाई सेवा के लिए चयनित किये गये हैं। इनमें सानेभद्र और चित्रकूट में हवाई अड्डे का निर्माण मार्च तक पूरा हो जाएगा जबकि अन्‍य के कार्य पूरे हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?