लाइव न्यूज़ :

"सनातन धर्म पर बहस से बचें, मोदी सरकार के 'भ्रष्टाचार' पर बात करें" मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने डीएमके कार्यकर्ताओं से कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 14, 2023 09:45 IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने डीएमके कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वो सनातन धर्म पर किसी भी प्रकार की बहस से बचने का प्रयास करें और मोदी सरकार के 'भ्रष्टाचार' पर हमला करें।

Open in App
ठळक मुद्देएमके स्टालिन ने डीएमके कार्यकर्ताओं को सनातन धर्म पर बहस से बचने की सलाह दीस्टालिन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वो जनता के बीच मोदी सरकार के 'भ्रष्टाचार' पर हमला करेंउन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सनातन विवाद से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं

चेन्नई: तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके पार्टी के प्रमुख और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बीते बुधवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वो सनातन धर्म पर किसी भी प्रकार की बहस से बचने का प्रयास करें और भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र की मोदी सरकार के 'भ्रष्टाचार' पर हमला करें साथ ही जनता के बीच उस संबंध में चर्चा करें।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार मुख्यमंत्री स्टालिन ने अपने बयान में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले अपने कैबिनेट सहयोगियों को सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए कहा था, पीएम मोदी की इस बात से साफ है कि वह सनातन विवाद से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "केंद्रीय मंत्रियों में से एक जानबूझकर सनातन को चर्चा का मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि लोगों का ध्यान असली मुद्दे से भटकाया जा सके। हमारे लोगों को भाजपा की चाल का शिकार नहीं होना है। हमें उनके किये भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बात करनी चाहिए।"

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा, "भाजपा भ्रष्टाचार पर बहस को रोकना चाहती है और इसलिए वह सनातन धर्म पर ध्यान केंद्रित करके लोगों का ध्यान अपने द्वारा किये भ्रष्टाचार के मुद्दे से भटका रही है। इसलिए हमें बीजेपी के भ्रष्टाचार पर अधिक बात करनी चाहिए ताकि लोगों के बीच में भाजपा की असलीयत को सामने लाया जा सके।''

सीएम स्टालिन ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और कांग्रेस और वामपंथी दलों सहित गठबंधन दलों के नेताओं से अपील की कि वो भाजपा के भ्रष्टाचार पर ध्यान केंद्रित रखें और उस पर ही बात करें।

उन्होंने कहा, "आइए हम भ्रष्टाचारी, सांप्रदायिक और निरंकुश भाजपा शासन को हराकर देश और लोकतंत्र की रक्षा के अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ काम करें। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे सनातन जैसे ध्यान भटकाने वाले मुद्दों से दूर रहें।"

स्टालिन ने कहा कि लोग अच्छी तरह से जानते थे कि भाजपा से जुड़े लोग लोगों को वास्तविक मुद्दों को भूलाने और ध्यान भटकाने में माहिर हैं। मुख्यमंत्री ने भारत माला और द्वारका एक्सप्रेसवे परियोजनाओं सहित केंद्रीय योजनाओं में 7.50 लाख करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं के बारे में बात की और दावा किया कि सीएजी रिपोर्ट ने भाजपा सरकार के घोटालों को उजागर कर दिया है।

वहीं मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए स्टालिन ने कहा कि भाजपा शासन मणिपुर में लगी "आग बुझाने" में असमर्थ है और वह राष्ट्रीय विमर्श की दिशा बदलने की कोशिश कर रही है।

टॅग्स :एमके स्टालिनStalin Tamil Naduडीएमकेमोदी सरकारनरेंद्र मोदीmodi governmentNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम