लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद ट्रेन हादसे पर राहुल गांधी बोले- 'स्तब्ध हूं, राष्ट्र निर्माणकर्ताओं के साथ किए जा रहे व्यवहार पर शर्म आनी चाहिए'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 8, 2020 10:28 IST

रेल मंत्रालय ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में हुए ट्रेन हादसे के जांच के आदेश दिए हैं। आज (8 मई) मालगाड़ी की चपेट में आने के बाद 16 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी ने औरंगाबाद ट्रेन हादसे पर दुख जताया है कि और आश्वासन दिया है कि हर संभंव मदद दी जाएगी।हादसे में मारे गए मजदूर मध्य प्रदेश जा रहे थे।

औरंगाबाद: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार (8 मई) को एक मालगाड़ी की चपेट में आने के बाद 16 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। औरंगाबाद ट्रेन हादसे पर कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है, मालगाड़ी से कुचले जाने से मजदूर भाई-बहनों के मारे जाने की खबर से स्तब्ध हूं। हमें अपने राष्ट्र निर्माणकर्ताओं के साथ किए जा रहे व्यवहार पर शर्म आनी चाहिए। मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

करमाड पुलिस के मुताबिक जालना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे मजदूर मध्य प्रदेश लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि वे रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन ने सुबह सवा पांच बजे उन्हें कुचल दिया। जीवित बचे पांच लोगों में दो घायल हैं। 

पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर कहा-  मैं इस घटना से बेहद दुखी हूं

पीएम मोदी ने औरंगाबाद ट्रेन हादसे पर ट्वीट कर कहा है, मैं इस घटना से बेहद दुखी हूं। पीएम मोदी ने लिखा, महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए रेल हादसे की खबर से मैं दुखी हूं। मैंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से बातचीत की है और वे इस मामले पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। सभी जरूरी मदद की जा रही है।

औरंगाबाद ट्रेन हादसे पर जानिए SP ने क्या कहा? 

औरंगाबाद SP मोक्षदा पाटिल ने कहा है, आज ( 8 मई) सुबह 5:15 बजे बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, एक मालगाड़ी गुजर रही थी उसके नीचे मजदूर आ गए। इसमें 16 मजदूरों की मौत हो गई। एक घायल है, 4 लोग जो दूर बैठे थे उनसे हम पूछताछ कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा, जो आदमी बचा है उसने बताया है कि ये लोग जालना से निकले थे और भूसावल जाना चाहते थे, जहां से वो ट्रेन पकड़ना चाहते थे। ये पैदल जा रहे थे, पटरी पर वो आराम करने के लिए लेटे ​थे, उनको नींद आ गई और ये हादसा हो गया।  

रेल मंत्रालय ने जांच के दिए आदेश 

रेल मंत्रालय ने कहा है कि आज सुबह ट्रैक पर कुछ मजदूरों को देखने के बाद मालगाड़ी के लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने की कोशिश की, लेकिन परभणी-मनमाड सेक्शन के बदनपुर और करमाड स्टेशनों के बीच उन्हें टक्कर लग गई। घायलों को औरंगाबाद सिविल अस्पताल ले जाया गया है। जांच के आदेश दिए गए हैं। 

टॅग्स :औरंगाबादराहुल गांधीमहाराष्ट्ररेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो