लाइव न्यूज़ :

24 अगस्त : ईस्ट इंडिया का पहला जहाजी बेड़ा सूरत के तट पर पहुंचा

By भाषा | Updated: August 24, 2021 11:40 IST

Open in App

ईस्ट इंडिया कंपनी का भारत आना व्यापारिक उद्देश्यों से प्रेरित था, जो बाद में बदलकर साम्राज्यवाद बना। दरअसल 15वीं शताब्दी में यूरोप में कुछ ऐसी घटनाएं हुईं, जिनकी वजह से भारत और पूर्व के देशों के प्रति यूरोपीय देशों में आकर्षण बढ़ा। यूरोप की व्यापारिक एवं औद्योगिक क्रांति ने वहाँ के व्यापारियों को नया बाजार तलाशने के लिए विवश कर दिया तो सबसे पहले उनकी नजर भारत पर पड़ी। इसी क्रम में पहले पुर्तगालियों का और फिर डच व्यापारियों का भारत में आगमन हुआ और उन्होंने परस्पर व्यापार को बढ़ावा दिया। 1608 में 24 अगस्त के दिन कैप्टन हॉकिन्स के नेतृत्व में अंग्रेजों का पहला जहाजी बेड़ा ‘हेक्टर’ भारत पहुंचा। उस समय मुगल सम्राट जहाँगीर का शासन था । कहने को तो यह एक सामान्य सी घटना थी और इससे पहले भी व्यापार के लिए जहाजी बेड़े यहां से वहां आते जाते थे, लेकिन इतिहास की इस एक घटना ने भारत के मस्तक पर अंग्रेजों की गुलामी की काली रेखा खींच दी । देश-दुनिया के इतिहास में 24 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1600 : ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।1690 : कलकत्ता शहर की स्थापना हुई।1814 : ब्रिटिश सेना ने व्‍हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया।1891 : थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और काइनेटोस्‍कोप के लिए पेटेंट प्राप्त किया। यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्‍दील हुई।1914 : प्रथम विश्व युद्ध : जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।1954 : गहराते राजनीतिक समीकरणों के बीच ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने इस्तीफा देने के बाद आत्महत्या कर ली।1969 : वी.वी. गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।1974 : फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने।1991 : सोवियत संघ से अलग होकर यूक्रेन एक स्वतंत्र देश बना।1993 : पॉप स्टार माइकल जैक्सन के ख़िलाफ़ लॉस एंजेल्स पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की।1995 - उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरुआत।1999 : पाकिस्तान ने करगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये आठ युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।2000 : बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सज़ा। 2006 : अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘बाबुल मोरा नैहर छूटो ही जाए’ और वाजिद अली शाह का कलकत्ता

क्राइम अलर्टबेटी तेरे पिता की मौत सूरत में हो गई, मैं जा रही हूं?, 13 वर्षीय पुत्री का सौदा 55 वर्षीय अधेड़ प्रभाकर कुमार मिश्रा से किया और प्रेमी के साथ फरार मां

ज़रा हटकेGujarat Viral Video: सूरत में बुर्का पहनी महिला यात्री ने BRTS ड्राइवर पर किया हमला, जानिए पूरा मामला

ज़रा हटकेVIDEO: 10वीं मंजिल से गिरा बुजुर्ग, 8वीं मंजिल पर खिड़की में फंसा, देखें वीडियो

भारतVIDEO: एमपी के एक प्रवासी मजदूर को सूरत में पीटा गया, चाकू की नोक पर पैर चाटने पर किया गया मजबूर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?