लाइव न्यूज़ :

चूड़ी विक्रेता पर हमला: मध्य प्रदेश में इन मुद्दों में हस्तक्षेप ना करें ओवैसी : राज्य के गृहमंत्री

By भाषा | Updated: August 24, 2021 20:36 IST

Open in App

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा इंदौर में एक चूड़ी विक्रेता की पिटाई के आरोपियों को बचाने का आरोप मध्य प्रदेश सरकार पर लगाए जाने के एक दिन बाद प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनसे कहा कि वह भाजपा शासित राज्य में इन मुद्दों में हस्तक्षेप ना करें। ओवैसी के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर मिश्रा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यहां किसी को भी सिर उठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और नाहीं उन्हें (ओवैसी) दुश्मनी फैलाने की अनुमति दी जाएगी। कृपया हस्तक्षेप ना करें... मध्यप्रदेश में विधि का शासन है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं ओवैसी को बताना चाहता हूं कि जो लोग दो-तीन अलग अलग पहचान पत्र रखने वाले हैं, वे अपराधी हैं। जो अपना नाम छुपाता है, वह अपराधी है। पुलिस ने उस व्यक्ति की पिटाई करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।’’ तस्लीम अली नामक 25 वर्षीय चूड़ी विक्रेता को रविवार को इंदौर में भीड़ ने उसका नाम जानने के बाद कथित तौर पर पीटा था। अली पर हमला करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं अली के खिलाफ 13 वर्षीय एक लड़की को गलत तरीके से छूने का मामला दर्ज किया गया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुसलमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख ओवैसी ने सोमवार को मध्यप्रदेश सरकार पर हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए