लाइव न्यूज़ :

Delhi new Chief Minister: आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी, पार्टी की बैठक में लिया गया फैसला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 17, 2024 11:49 IST

Delhi new Chief Minister: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस रहस्य से पर्दा उठ गया है। आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। विधायक दल की बैठक में आतिशी को नेता चुना गया।

Open in App
ठळक मुद्देआतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगीपार्टी की बैठक में लिया गया फैसलाविधायक दल की बैठक में आतिशी को नेता चुना गया

Delhi new Chief Minister: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस रहस्य से पर्दा उठ गया है। आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। विधायक दल की बैठक में आतिशी को नेता चुना गया।  

AAP विधायक दल की बैठक AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने चौंकाने वाली घोषणा की थी कि वह पद छोड़ देंगे।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल ने कहा है कि जब तक जनता दोबारा नहीं कहेगी, तब तक वे सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, लेकिन कुर्सी इन और अगले 5 सालों के लिए अरविंद केजरीवाल की है। चुनाव होने तक हममें से कोई CM कुर्सी पर बैठेगा। यह वैसा ही होगा जैसे भगवान राम की अनुपस्थिति में भरत ने उनकी खड़ाऊ रखकर शासन किया था।

पार्टी प्रवक्ता प्रियंका कक्कर ने कहा कि हम सब यह सुनिश्चित करेंगे कि अरविंद केजरीवाल जल्द से जल्द मुख्यमंत्री पद पर वापस आएं।

कौन हैं आतिशी (Atishi)

आतिशी (Atishi) आप की राजनीतिक मामलों की समिति की सदस्य भी हैं। उन्होंने जुलाई 2015 से 17 अप्रैल 2018 तक शिक्षा के लिए दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सलाहकार के रूप में काम किया। मुख्यमंत्री चुने जाने से पहले तक वह दिल्ली के शिक्षा मंत्री के रूप में काम कर रही थीं। सरकार में सबसे ज्यादा विभाग उनके ही पास थे। आतिशी को अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का भरोसेमंद माना जाता है। आतिशी ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से इतिहास में मास्टर डिग्री ली है। उनका जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ था।

टॅग्स :आतिशी मार्लेनाNew DelhiAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत