लाइव न्यूज़ :

Video: पंजाब के फाजिल्का में आए भयंकर बवंडर में कम से कम 12 लोग हुए घायल, 30 मकान क्षतिग्रस्त, शिअद ने किया मुआवजे का एलान

By भाषा | Updated: March 26, 2023 09:20 IST

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बवंडर से क्षतिग्रस्त हुए मकानों की मरम्मत के लिए अपने एमपीलैड (सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि) कोष से पांच लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। पार्टी ने एक बयान में कहा कि बादल ने नुकसान का आकलन करने के लिए बाकेनवाला गांव और अन्य स्थानों का दौरा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के फाजिल्का में आए एक बवंडर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा गया है कि बवंडर के सामने जो आ रहे है उसे वह चपेट में ले ले रहा है। ऐसे में इस बवंडर के कारण अब तक 12 लोग घायल हुए है और 30 मकान क्षतिग्रस हो गए है।

चंड़ीगढ़:पंजाब के फाजिल्का जिले के बाकेनवाला गांव में बवंडर के बाद कम से कम 12 लोग घायल हो गए और 30 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बवंडर से खेतों में खड़ी फसलों और कीनू के बगीचों को भी नुकसान पहुंचा है। बाकेनवाला निवासी गुरमुख सिंह ने कहा है कि ‘‘ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे बवंडर का प्रकोप देखा।’’ 

शिरोमणि अकाली दल ने घरों की मरम्मत के लिए 5 लाख देने का किया एलान

गुरमुख सिंह  ने बताया कि इससे दो-ढाई किलोमीटर के इलाके को नुकसान पहुंचा है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बवंडर से क्षतिग्रस्त हुए मकानों की मरम्मत के लिए अपने एमपीलैड (सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि) कोष से पांच लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। पार्टी ने एक बयान में कहा कि बादल ने नुकसान का आकलन करने के लिए बाकेनवाला गांव और अन्य स्थानों का दौरा किया है। 

शिअद नेता ने उन सभी के लिए मुआवजे की मांग की, जिनके घर और कीनू के बागान नष्ट हो गए हैं और कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो उनकी पार्टी प्रभावित किसानों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने फाजिल्का के उपायुक्त से भी बात की और आवश्यकता पड़ने पर अपने एमपीलैड कोष से और धन जारी करने की पेशकश की है। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शिअद प्रमुख ने साधा निशाना

बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को प्रभावित क्षेत्र का दौरा नहीं करने और बवंडर प्रभावितों को तुरंत मुआवजा जारी नहीं करने के लिए आड़े हाथों लिया। उन्होंने डबवाली ढाब, करमगढ़, भगवानपुरा, शमखेड़ा और गुरुसर जोधा गांवों में किसानों से बात की। प्रभावित गांव का दौरा करने वाले उपायुक्त सेनु दुग्गल ने कहा कि जिन ग्रामीणों के मकानों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें प्रशासन ने स्थानीय सरकारी स्कूल में भेजा है। 

इस पर बोलते हुए दुग्गल ने कहा है कि ‘‘प्रशासन संपत्ति और फसल को हुए नुकसान का आकलन करने की प्रक्रिया भी शुरू करेगा, जिसके बाद सरकार मुआवजा देगी।’’ बता दें कि तबाही मचा रहे बवंडर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। बवंडर से घायल हुए लोगों को फाजिल्का के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

टॅग्स :पंजाबवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी