लाइव न्यूज़ :

बाड़मेर में सहायक अभियंता पांच लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 28, 2021 23:14 IST

Open in App

जयपुर, 28 जुलाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने बुधवार को एक सहायक अभियंता को शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

एसीबी के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि आरोपी सोहनलाल पंचायत समिति धोरीमन्ना में जल ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग में सहायक अभियंता है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी कंपनियों के विभिन्न विकास कार्यों के बिल भुगतान के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से आरोपी सहायक अभियंता सोहनलाल व पंचायत समिति धनाउ के सहायक अभियंता मानाराम उससे पहले ही 16 लाख रुपये वसूल चुके हैं। अब ये दोनों पांच लाख रुपये की और रिश्वत मांगकर उसे परेशान कर रहे हैं।

एसीबी की टीम ने बुधवार को आरोपी सहायक अभियंता सोहनलाल को शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरा आरोपी सहायक अभियंता मानाराम मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के निवास व अन्य परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई