लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में मतदान का प्रतिशत बढ़ा, मिजोरम में हुआ कम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 28, 2018 22:26 IST

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में पिछले 15 साल से सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। राज्य में 5.04 करोड़ मतदाता हैं। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिये पूरे राज्य में 65341 मतदान केन्द्र बनाये गये है। 

Open in App

मतदान के मामले में अन्य राज्यों की तुलना में बढ़त हासिल करते रहे मिजोरम में इस बार मतदान के प्रतिशत में सात प्रतिशत से अधिक गिरावट दर्ज की गयी। वहीं मध्य प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार लगभग तीन प्रतिशत अधिक मतदान दर्ज किया गया है। 

दोनों राज्यों में बुधवार को हुये मतदान के बाद चुनाव उपायुक्त सी बी कुमार और सुदीप जैन ने बताया कि शाम छह बजे तक मध्य प्रदेश में 74.61 प्रतिशत तथा मिजोरम में शाम पांच बजे तक 75 प्रतिशत मतदान हुआ। 

कुमार ने बताया कि 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा के साल 2013 के चुनाव में मतदान का प्रतिशत 72.13 रहा था। उन्होंने बताया कि राज्य में इस बार 2899 उम्मीदार चुनाव मैदान में थे। इनमें से 1094 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। 

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में पिछले 15 साल से सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। राज्य में 5.04 करोड़ मतदाता हैं। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिये पूरे राज्य में 65341 मतदान केन्द्र बनाये गये है। 

चुनाव आयोग ने निर्वाचन प्रक्रिया के संचालन में तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को तैनात किया है। मतदान के दौरान वीवीपेट युक्त ईवीएम में गड़बड़ी की 1700 से अधिक शिकायतें मिलीं। इन पर कार्रवाई करते हुये 1092 वीवीपेट, 323 बैलेट यूनिट और 326 कंट्रोल यूनिट बदली गयी। 

मिजोरम में 40 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में इस बार मतदान का प्रतिशत (75 प्रतिशत) पिछले दो चुनावों की तुलना में कम रहा। जैन ने बताया कि राज्य में 2008 के विधानसभा चुनाव में 82.35 प्रतिशत और 2013 में 83.41 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में मिजोरम में 61.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 

उन्होंने बताया कि मिजोरम की दस विधानसभा सीटों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। सर्वाधिक 85 प्रतिशत मतदान तुइकुम विधानसभा क्षेत्र में हुआ। जैन ने बताया कि राज्य में शांतिपूर्ण मतदान रहा और इस दौरान निर्वाचन नियमों के उल्लंघन की मोबाइल एप ‘सी विजिल’ के मध्यम से 66 शिकायतें दर्ज की गयी। इनमें से 52 का तत्काल प्रभाव से निस्तारण कर दिया गया जबकि सात मामलों में जांच जारी है और सात अन्य मामले लंबित हैं। 

राज्य में 7,70,395 मतदाता हैं जिनमें 3,94,897 महिला मतदाता भी शामिल हैं। चुनावी मुकाबले में 209 प्रत्याशी मैदान में है जिनमें से 15 महिलाएं हैं। मिजोरम में कुल 1,179 मतदान केंद्रों में से 47 ‘संवेदनशील’ हैं और इतने ही ‘अति संवेदनशील’ हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावमिज़ोरम चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण