लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावः उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित 5 राज्य में चुनाव, 150 बीजेपी नेताओं की तैनाती, बूथ प्रबंधन का काम देखेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2021 15:32 IST

Assembly elections: उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए स्थानीय नेताओं के साथ समन्वय के लिए दिल्ली भाजपा के 60 नेताओं को तैनात किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिमी उत्तर प्रदेश में 44 विधानसभा क्षेत्रों में जिला प्रभारी के तौर पर काम करने के लिए तैनात किया गया है।प्रचार-अभियान में समन्वय स्थापित करने के साथ ही बूथ प्रबंधन का काम देखेंगे।पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इन 44 में से 32 सीटों पर जीत हासिल की थी।

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 150 से अधिक वरिष्ठ नेता, पार्टी की जीत के लिए काम करने के लिए दिल्ली से दोनों राज्यों में जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में चुनाव हैं।

 

 भाजपा नेताओं ने कहा कि 100 से अधिक वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 44 विधानसभा क्षेत्रों में जिला प्रभारी के तौर पर काम करने के लिए तैनात किया गया है। ये नेता प्रचार को दिशा देने, प्रचार-अभियान में समन्वय स्थापित करने के साथ ही बूथ प्रबंधन का काम देखेंगे।

जिला और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कार्यरत भाजपा नेताओं की टीम की निगरानी भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और वर्तमान महासचिव दिनेश प्रताप सिंह करेंगे। उत्तर प्रदेश में तैनात दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, “जहां पार्टी चुनाव लड़ रही है वहां मदद के लिए विभिन्न राज्यों के नेताओं को भेजने की प्रक्रिया सामान्य है। दिल्ली से उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की निकटता का मतलब है कि वहां काम करने वाले हमारे नेताओं का जमीनी स्तर पर कुछ प्रभाव होगा।”

उन्होंने कहा कि दिल्ली के नेताओं की टीम, नौ जिलों के इन 44 विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम 50 दिन स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर पार्टी की संगठनात्मक और बूथ प्रबंधन रणनीतियों को मजबूत करने में बिताएगी। नेता ने कहा, “उत्तर प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इन 44 में से 32 सीटों पर जीत हासिल की थी। हमारा लक्ष्य सिर्फ उन्हें बरकरार रखना ही नहीं बल्कि उनकी संख्या बढ़ाना भी है।”

दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, अशोक गोयल देवराहा और सुनील यादव, प्रवक्ता विक्रम बिधूड़ी, आदित्य झा, मोहन लाल गोहरा और ब्रजेश राय, पूर्व महापौर जय प्रकाश जेपी उत्तर प्रदेश में तैनात हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए स्थानीय नेताओं के साथ समन्वय के लिए दिल्ली भाजपा के 60 नेताओं को तैनात किया गया है। 

टॅग्स :चुनाव आयोगपंजाब विधानसभा चुनावउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तराखण्डगोवामणिपुरBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया