लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2024-25: महाराष्ट्र के बाद दिल्ली पर नजर?, राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा फिर से मिले, अजित पवार ने कहा- दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी एनसीपी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2024 09:17 IST

Assembly Elections 2024-25: महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के बारे में अजित पवार ने कहा कि वह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेन्द्र फड़नवीस, निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा भाजपा के केंद्रीय नेता बैठक करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देAssembly Elections 2024-25: इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।Assembly Elections 2024-25: ईवीएम मशीन को दोष दे रहा है।Assembly Elections 2024-25: कोई चेहरा सामने नहीं लाने का फैसला था। 

Assembly Elections 2024-25: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार ने घोषणा की उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी, जिससे राकांपा को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पुन: दिलाया जा सके। राष्ट्रीय राजधानी स्थित राकांपा कार्यालय में आयोजित एक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए अजित पवार ने महाराष्ट्र चुनाव में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि महायुति एकजुट है और जल्द ही सरकार बनाएगा। पवार ने कहा कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद महायुति के नेताओं ने पहली बार बृहस्पतिवार शाम को बैठक की। उन्होंने कहा, ‘‘हम एकजुट हैं... कोई मतभेद नहीं है।’’ पवार ने कहा कि विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी चुनाव न जीत पाने के बाद ईवीएम मशीन को दोष दे रहा है।

पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनके आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। वे ईवीएम को दोष दे रहे हैं क्योंकि विधानसभा चुनाव में उन्हें अनुकूल परिणाम नहीं मिले।’’ कांग्रेस और शरदचंद्र पवार की पार्टी राकांपा (एसपी) ने विधानसभा चुनाव में ईवीएम के उपयोग पर संदेह जताया है और मतदान के लिए मतपत्र के इस्तेमाल की पुरानी परंपरा को दोबारा से वापस लाने की मांग की।

राकांपा के भविष्य के लिए योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पहले राकांपा को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला था लेकिन अब वह इसे दोबारा पाने के लिए काम करेंगे। पवार ने कहा, ‘‘हमें अब और अधिक काम करने की जरूरत है। हम लड़ेंगे और सफलता हासिल करेंगे।’’ पिछले साल अप्रैल में राकांपा ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खो दिया था।

अजित पवार ने कहा, ‘‘हमारा अगला लक्ष्य दिल्ली विधानसभा चुनाव है। हम जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी में राकांपा का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करेंगे।’’ पवार ने कहा कि वह महाराष्ट्र में सत्ता साझेदारी व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी आये हैं। महाराष्ट्र में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति को भारी बहुमत मिला है।

महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के बारे में पवार ने कहा कि वह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेन्द्र फड़नवीस, निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा भाजपा के केंद्रीय नेता बैठक करेंगे, जिसमें इस संबंध में फैसला लिया जाएगा। पवार ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद पर कोई चेहरा सामने नहीं लाने का फैसला किया था। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024एकनाथ शिंदेअजित पवारदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए