Assembly Elections 2022: भाजपा ने नियुक्त किए 4 राज्यों के केंद्रीय पर्यवेक्षक, शाह को यूपी और राजनाथ को उत्तराखंड की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 14, 2022 18:57 IST2022-03-14T18:45:52+5:302022-03-14T18:57:55+5:30

Assembly Elections 2022: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और नरेंद्र तोमर को क्रमश: मणिपुर और गोवा में सरकार गठन के लिये पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा जा रहा है। 

Assembly Elections 2022 BJP Parliamentary Board appointed central observers Uttar Pradesh, Uttarakhand, Manipur & Goa see list | Assembly Elections 2022: भाजपा ने नियुक्त किए 4 राज्यों के केंद्रीय पर्यवेक्षक, शाह को यूपी और राजनाथ को उत्तराखंड की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

भाजपा आसानी से सरकार बना सकती है।

Highlightsविधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को 273 और सपा गठबंधन को 125 सीटें मिलीं।भाजपा गठबंधन में अपना दल (एस) और निषाद पार्टी तथा सपा गठबंधन में रालोद और सुभासपा शामिल हैं।भाजपा ने 40 सदस्यीय विधानसभा में सबसे अधिक 20 सीट पर जीत हासिल की थी।

Assembly Elections 2022: भाजपा ने 4 राज्यों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। भाजपा विधायक दल के नेताओं के चुनाव के वास्ते केंद्रीय मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के लिए व राजनाथ सिंह उत्तराखंड के लिये केंद्रीय पर्यवेक्षक होंगे।

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और नरेंद्र तोमर को क्रमश: मणिपुर और गोवा में सरकार गठन के लिये पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा जा रहा है। राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को 273 और सपा गठबंधन को 125 सीटें मिलीं।

उत्तर प्रदेश के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी पर्यवेक्षक बनाया गया है। राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी को उत्तराखंड के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और मंत्री किरेन रिजीजू को मणिपुर के लिए बनाया गया है। नरेंद्र तोमर और एल मरुगन को गोवा के लिए नियुक्त किया गया है।

भाजपा को 255, सपा को 111, अपना दल (एस) को 12, रालोद को आठ, सुभासपा और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) को छह-छह, कांग्रेस और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) को दो-दो तथा बसपा को एक सीट मिली है। भाजपा गठबंधन में अपना दल (एस) और निषाद पार्टी तथा सपा गठबंधन में रालोद और सुभासपा शामिल हैं।

विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद आंकड़े पक्ष में होने के बावजूद चार दिन बीत जाने पर भी गोवा में भाजपा ने अभी तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि चीजों में तेजी आने की संभावना है।

माना जा रहा है कि इस दौरान गोवा में अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा हो सकती है। भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता बी एल संतोष और पीयूष गोयल देर शाम गोवा पहुंचेंगे और वे पार्टी के सभी 20 विधायकों के साथ आमने-सामने बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने अपने नेता का चुनाव करने के लिए विधायक दल की बैठक नहीं की है। सूत्रों के अनुसार, सावंत कैबिनेट में बतौर स्वास्थ्य मंत्री प्रभार संभालने वाले विश्वजीत राणे ने हाल के चुनावों में बेहतर अंतर से अपनी जीत का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी जतायी है।

राणे वालपोई सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं, भाजपा के सूत्रों संकेत दिया कि पार्टी सावंत को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में चुनेगी। गौरतलब है कि हाल के चुनावों में भाजपा ने 40 सदस्यीय विधानसभा में सबसे अधिक 20 सीट पर जीत हासिल की थी, जिसके परिणाम 10 मार्च को घोषित किए गए थे। तीन निर्दलीय और महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के दो सदस्यों ने पहले ही भाजपा को अपना समर्थन दिया है, ऐसे में भाजपा आसानी से सरकार बना सकती है।

Web Title: Assembly Elections 2022 BJP Parliamentary Board appointed central observers Uttar Pradesh, Uttarakhand, Manipur & Goa see list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे