बंगाल में प्रचण्ड बहुमत लाकर भी नंदीग्राम में हार सकती हैं ममता बनर्जी, सुवेंदु अधिकारी से चार हजार वोटों से पीछे

By विनीत कुमार | Updated: May 2, 2021 12:33 IST2021-05-02T12:30:49+5:302021-05-02T12:33:54+5:30

बंगाल चुनाव 2021 की मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। दोपहर 12 बजे तक मिले रुझानों के अनुसार ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस राज्य की चुनाव वाली कुल 292 सीटों में 200 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर सकती है।

assembly elections 2021 nandigram assembly seat mamata banerjee vs suvendu adhikari fight result | बंगाल में प्रचण्ड बहुमत लाकर भी नंदीग्राम में हार सकती हैं ममता बनर्जी, सुवेंदु अधिकारी से चार हजार वोटों से पीछे

अगर तृणमूल चुनाव जीतती है तो ममता बनर्जी की पार्टी लगातार तीसरी राज्य में सरकार बनाएगी। (फाइल फोटो)

Highlightsनंदीग्राम विधानसभा सीट से सीएम ममता बनर्जी सुवेंदु अधिकारी से चार हजार वोटों से पीछे।यह रुझान दोपहर 12 बजे तक की मतगणना के अनुसार हैं। अभी कुछ राउण्ड की ही गिनती हुई है।

नंदीग्राम: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य की नंदग्राम विधानसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुवेंदु अधिकारी से करीब चार हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार दोपहर 12 बजे तक की मतगणना के अनुसार ममता बनर्जी को 30655 वोट मिले हैं।

नंदीग्राम सीट से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी 34,430 वोट पाकर सबसे आगे चल रहे हैं। सुवेंदु अधिकारी बंगाल चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। अधिकारी भाजपा में शामिल होने से पहले ममता बनर्जी मंत्रिमंडल में मंत्री थे।नंदीग्राम विधानसभा सीट से भारताय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा) की उम्मीदवार मीनाक्षी मुखर्जी को अभी तक कुल 1880 वोट मिले हैं।

पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं जिनमें से 292 के लिए मतदान की आज मतगणना की जा रही है। अभी तक प्राप्त रुझान के अनुसार तृणमूल 202 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 79  सीटों पर आगे चल रही है।  बंगाल में कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस और सीपीएम गठबंधन में बंगाल चुनाव में उतरे थे। हालाँकि दोनों पार्टियों का कुल आंकड़ा दहाई अंकों तक पहुँचता नहीं दिख रहा।

बंगाल चुनाव कुल आठ चरणों में हुए। आखिरी चरण का मतदान 29 अप्रैल को हुआ। कोविड-19 वायरस के प्रसार की आशंका के चलते बंगाल चुनाव कराने को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग और राजनीतिक दलों की काफी आलोचना हुई।

कोरोना वायरस के माहौल भी में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी बंगाल में कई रैलियाँ कीं। पीएम मोदी ने देश में कोविड मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए आखिरी चरण के मतदान के पहले ही राज्य में अपने सभी चुनावी कार्यक्रम स्थगित कर दिये थे।

 

Web Title: assembly elections 2021 nandigram assembly seat mamata banerjee vs suvendu adhikari fight result

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे