लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2019: महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग कल, 24 को होगी मतगणना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2019 18:29 IST

Assembly Elections 2019, Haryana Assembly Polls, Maharashtra Assembly Polls: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों से जुड़ी पल-पल की अपडेट

Open in App

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार शनिवार शाम को थम गया। इन दोनों राज्यों में कल यानी 21 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। दोनों ही राज्यों में सत्तारूढ़ बीजेपी की नजरें सत्ता में वापसी करने पर है। 

इन दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार में बीजेपी, कांग्रेस समेत सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी। शनिवार को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थमने तक नेताओं ने रैलियों को संबोधित करने से लेकर रोड शो करने, मोटरसाइकिल रैली निकालने से लेकर घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधने की कोशिश की।

बीजेपी चुनाव प्रचार में कांग्रेस पर पड़ी भारी

इस पूरे चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी का पलड़ा कांग्रेस के मुकाबले भारी नजर आया और पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में बीजेपी के स्टार प्रचारकों ने दोनों ही राज्यों में चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकी। वहीं इसके मुकाबले राहुल गांधी के प्रचार में उतरने के बावजूद कांग्रेस के ज्यादातर स्टार प्रचारकों ने खुद को चुनाव प्रचार से दूर ही रखा।

पीएम मोदी और शाह ने कांग्रेस समेत विपक्ष को घेरा

पीएम मोदी ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करते हुए शनिवार को हिसार में कांग्रेस को कई मुद्दों पर जमकर घेरा। मोदी ने कहा कि आर्टिकल 370 एक अस्थाई प्रावधान था, लेकिन कांग्रेस ने इसे हटाने के लिए 70 साल तक कुछ नहीं किया।

पीएम ने कहा कि जब जनता ने उन्हें पांच साल के लिए परमानेंट चुना है तो वह इस अस्थाई प्रावधान को क्यों रहने देते। पीएम ने कहा कि कांग्रेस की बदहाल नीतियां ही देश की बर्बादी के लिए जिम्मेदार हैं।

वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र के नवापुर में चुनावी  रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी और एनसीपी में हिम्मत है तो वह सत्ता में वापसी के बाद आर्टिकल 370 को वापस लाकर दिखाएं। 

20 Oct, 19 03:53 PM

भारतीय निर्वाचन आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए करनाल जिले के असंध विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व उप चुनाव आयुक्त और पर्यटन सचिव को विशेष चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

20 Oct, 19 02:40 PM

इस रैप ग्रुप को बनाने वाले चैतन्य प्रभु ने कहा, 'हम अपने गानों में युवा पीढ़ी जो कर रही है और वे वोट देने क्यों नहीं जाते इस पर फोकस करते हैं और संगीत के माध्यम से युवाओं की मतदान में भागीदार को सुनिश्चित करते हैं। 'पहला वोट पहला प्यार' समेत सभी गाने हमारे दिल के करीब हैं।' 

20 Oct, 19 02:38 PM

वोटिंग के लिए जागरूकता फैलाने के लिए बना रैप

मुंबई में वोटिंग के लिए जागरूकता फैलना के उद्देश्य से एक ग्रुप ने रैप तैयार किया है। 'मार्क योर प्रेजेंस' नामक ग्रुप के संस्थापक चैतन्य प्रभु ने कहा, 'हमने संगीत की मदद से और रैप के माध्यम से बदलाव लाने की कोशिश की है। हमारे पास चार रैपर्स हैं जो हिंदी, इंग्लिश और मराठी में गाते हैं।' 

20 Oct, 19 12:52 PM

महाराष्ट्र चुनावों के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए तीन लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी शामिल हैं। इन चुनावों के लिए नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। 

इन चुनावों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए राज्य पुलिस के दो लाख जवानों के अलावा, केंद्रीय ओद्योगिक सुरक्षा बल, केंद्रीय सुरक्षा पुलिस फोर्स, नगालैंड महिला पुलिस फोर्स की 350 कंपनियां भी तैनात की जाएंगी।   

20 Oct, 19 11:26 AM

महाराष्ट्र चुनाव: मराठवाड़ा की 46 सीटों पर रोचक जंग, कहीं तीसरे प्रत्याशी की परेशानी तो कहीं सीधा मुकाबला, पढ़ें पूरी खबर

20 Oct, 19 11:25 AM

महाराष्ट्र चुनाव, पश्चिम महाराष्ट्र: क्या रंग लाएगा शरद पवार का 'करिश्मा', कांग्रेस-एनसीपी के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती, पढ़ेंपूरी खबर

20 Oct, 19 11:25 AM

महाराष्ट्र चुनाव: इस बार किसके साथ जाएंगे अकोला, बुलढाणा, वाशिम के मतदाता, हर सीट पर डालिए एक नजर, पढ़ें पूरी खबर

20 Oct, 19 11:24 AM

महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी की पंकजा मुंडे बेहोश होकर मंच पर गिरीं, एक दिन में पांचवीं रैली को कर रही थीं संबोधित, पढ़ें पूरी खबर

20 Oct, 19 11:24 AM

महाराष्ट्र, हरियाणा चुनाव: बीजेपी के आगे फीका रहा कांग्रेस का 'चुनाव प्रचार', प्रियंका गांधी समेत कई टॉप नेता रहे नदारद, पढ़ें पूरी खबर

20 Oct, 19 11:20 AM

महाराष्ट्र विधासनभा चुनावों के लिए तैयारियां जारी

नागपुर: सोमवार को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां जारी हैं।

20 Oct, 19 07:48 AM

महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार थमा

आगामी महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान शनिवार को थम गया। इन दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीनरेंद्र मोदीअमित शाहराहुल गांधीशरद पवारउद्धव ठाकरेआदित्य ठाकरेAaditya Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'